संदेश

आवास विकास कॉलोनी में पत्रकार एकता संघ के द्वारा हुआ वृक्षारोपण

चित्र
पत्रकार एकता संघ के सभी उच्च पदाधिकारियों का सहयोग रहा.. धीरज तिवारी उन्नाव ।  आवास विकास कॉलोनी में पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और सभी ने अपने अपने विचार रखें जिसमें सभी पदाधिकारियों ने आपस में सहमति जताई और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । सभी पदाधिकारियों ने मीटिंग में अपनी उपस्थित दर्ज कराई पत्रकार एकता संघ जिला अध्यक्ष सचिन पांडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनू सिंह, धीरज तिवारी जिला मंत्री, शिव ओम शर्मा संगठन मंत्री, श्याम बहादुर संगठन मंत्री, कोमल गौतम मीडिया प्रभारी, अमन, सैफ निषेस,और दही थाने से एस. आई.पद पर तैनात भीम शंकर मिश्रा, दीवान रामदेव प्रजापति आदि लोगों की उपस्थिति में मीटिंग का समापन किया गया।

उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद सुन रहे फरियादियों की शिकायते

चित्र
प्रदीप मौर्य लखनऊ ।  मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे सुन रहे फरियादियों की शिकायते, राजस्वकर्मियों समेत सभी उपनिरीक्षक मौजूद।  

नवनियुक्त मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

चित्र
  नवनियुक्त मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक संजय कटियार ने संगठन कार्यालयों का निरीक्षण किया.. कार्यालय संवाददाता लखनऊ. नगर निगम के केंद्रीय कार्यशाला आर-आर विभाग के नवनियुक्त मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक संजय कटियार को संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.  मुखिया द्वारा संगठन कार्यालयों का निरीक्षण भी किया गया साथ ही कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया. संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी महामंत्री राकेश तिवारी उपाध्यक्ष ताजुद्दीन शिव मोहन कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा मोहम्मद जावेद आदि पदाधिकारियों एवं कर्मचारीकी उपस्थिति रहे.

लखनऊ-अयोध्या रोड पर सी.एम.एस. के 21वें कैम्पस का हुआ उद्घाटन

चित्र
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक नये एवं 21वें कैम्पस ‘सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस’ का आज भव्य उद्घाटन हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नये कैम्पस का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री नूपुर डावरा समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी एवं सी.एम.एस. के इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर डा. गाँधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 63 वर्षों से सी.एम.एस. भावी पीढ़ी के समग्र विकास में संलग्न है तथापि सी.एम.एस. का यह नया कैम्पस इन्ही प्रयासों की एक और कड़ी है।  डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. का यह नया कैम्पस विद्यालय के अभिभावकों व लखनऊ के प्रबुद्ध नागरिकों के प्रोत्साहन का प्रतिफल है अभिभावकों की बढ़ती माँग के कारण सी.एम.एस. के नये अयोध्या रोड कैम्पस का शुभारम्भ हुआ, जि

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार शुक्ला को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

चित्र
  सुधीर सिन्हा बने वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा.. वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन का राजधानी दिल्ली से शुभारंभ विशेष संवाददाता  नई दिल्ली ।  वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन का शुभारंभ भारत की राजधानी दिल्ली से किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि बतौर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक शिव विनायक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरभजन जांगड़े ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि देश में लाखों की तादाद में यूट्यूब चैनल एवं  पोर्टल संचालित है, जिनके लिए भारत सरकार के आर एन आई विभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सहित किसी भी विभाग से कोई अधिकृत मान्यता नहीं है ।  जिस कारण यूट्यूब चैनल पर खबरें प्रकाशन करने वाले पत्रकारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  सरकार से गाइडलाइन बनवाते हुए इन्हें मान्यता दिलाने का संकल्प लेकर इस संगठन का गठन किया गया है तथा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यूट्यूब चैनल के नाम से अनैतिक गतिविधियां भी प्रकाशित कर मीडिया की छवि बिगाड़ने का काम किया जा रहा है जिन पर अंकुश लगाना भी अति आवश्य

भारत स्वर्ग हुआ करता था!

बंटवारा होगा ना दोबारा.. विजय सिंह अफगानिस्तान से बर्मा तक, भारत भूमि अखंड थी! यहाँ की गाथा विश्व पटल पर, विजय, सुशोभित और प्रचंड थी!!                अखंड भारत का एक है नारा,                बंटवारा होगा ना दोबारा!                राष्ट्र बटा था सन सैंतालीस में,                नरसंहार हुआ बहुतेरा!! वीभत्स कृत्य था वो बंटवारा, जो हुआ धर्म के नाम पर! प्रताड़ितों को शरण मिली थी, भारत भूमि महान पर!!                जब भी प्रबल हुआ अँधियारा,                सूरज के किरणों से हारा!                कहीं सृजन तो कहीं प्रलय है,                सृष्टि नियंत्रण भेद है सारा!! नैतिक मूल्यों के पथ पर, भारत आगे बढ़ता है! मानवता के रक्षण हेतु, आतंकवाद से लड़ता है!!                आतंकवाद की मारी दुनिया,                कब तक प्राण बचाए!                 कब तक मानव बेबस होकर,                दुष्टों से टकराए !! विश्व शक्ति बन उभर रहा है, विश्व गुरु कहलाता था! नालंदा और तक्षशिला से जग में, ज्ञान चेतना फैलाता था!!                भारत का स्वर्ग हुआ करता था,                जम्मू और कश्मीर में!                हिंसा

किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़

चित्र
थर्ड जेण्डर समाज उत्थान को लेकर जागरूकता अभियान रवि मौर्य अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद वीर नायक सिंह के मार्गदर्शन में रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद की अध्यक्षता में किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा के आवास, गुलाबबाड़ी अयोध्या में किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मेरी पहचान प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य का किन्नड़ समाज को साक्षर करना है..  रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद रिचा वर्मा द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये जा रहे थर्ड जेण्डर समाज उत्थान के अधिकारों के बारें में जागरूक किया एवं किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मेरी पहचान प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी।  सामाजिक कार्यकर्त्री श्रीमती श्वेता द्वारा किन्नर समाज को साक्षर किया जाएगा, जिससे किन्नर समाज द्वारा अपने मूलभूत अधिकारों के बारे में जान सके। शिविर में किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्त्री एवं जेल विजिटर श्