संदेश

अवैध वसूली का आरोप नर्सों पर

चित्र
  स्टाफ नर्सों पर  सीएचसी माल में  सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का यह कहावत माल में तैनात 2 स्टाफ नर्सों पर पूरी तरह लागू होती है.. जिनकी सेवाएं समाप्त करने का सीडीओ ने दिया था आदेश उनको उसी सीएचसी में कर दिया तैनात..                       अब दोबारा अवैध वसूली का आरोप..             लेखराम मौर्य  लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ में बैठे अधिकारी कितने भ्रष्ट हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन संविदा स्टाफ नर्सों को सीएचसी माल में अवैध वसूली के आरोप में करीब 2 साल 10 महीने पहले आरोप सही जा पाए जाने पर तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल ने उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ को पत्र भेजा था उन स्टाफ नर्सों की सेवाएं समाप्त करने के बजाए उनका स्थानांतरण इटौंजा और मलिहाबाद कर दिया गया।  2 साल बीतने के बाद जुलाई 2021 में विकासिनी नाम की एक स्टाफ नर्स ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सांठगांठ होने के बाद एक पत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल में तैनाती के लिए दिया जिसमें उसने अपने बुजुर्ग ससुर की देखभाल और बच्चे की समय से परवरिश न कर पाने के

देश के लोगों के सुरक्षा के प्रति सुंदर शब्द पुलिस

चित्र
सुंदर शब्द  पुलिस  के लिये  हिम्मत चाहियें? स्नेहा (उर्फ शोभना) दुधरेजीया  पोरबंदर गुजरात पुलिस की नौकरी सब को पसंद है। वर्दी का खाखी रंग और  मिट्टी का खाखी रंग दोनों एक ही है। खाखी रंग की वर्दी कर्तव्य जिम्मेदारी, संघर्ष का परिचायक है।  जब पुलिस कि नौकरी मिलती है, तब सबको बहुत खुशी होती है। एक जुनून होता है, एक जोश होता है, देश की सेवा और देश के लोगों के सुरक्षा के प्रति।  जीवन जबतक है, कुछ ना कुछ  परेशानी आती  ही रहती है। छोटे-मोटे पड़ाव जीवन में आते जाते रहते है। परंतु कभी  कभी कुछ बड़ा कुछ ऐसा जीवन में हो जाता है जिसे जीवन भर भुलाया नही जा सकता,एवं जीवन भर  चुभता रहता है, दर्द देता रहता है।  कभी कभी लोग अवसाद तक के शिकार हो जाते है , आत्मविश्वास टुट जाता है, और वो आत्महत्या की बात सोच लेते है, मनोबल कमजोर हो जाता है। एक घाव जो समय के साथ भर तो जाता है मगर वो इंसान अंदर से टुट जाता है। इस परिस्थिति से निकलकर यदि कोई पुलिस की नौकरी करता है तो वह दुनियां जीत लेता है। आप को पता है जब कोई खाखी पहनता है  तो उनकी जो भावनाएं होती है खाखी से लगाव जो होता है, उसके लिए, अन्य भावनाओं को अन्य क

ऐसी नौकरी तथा व्यवसाय करना चाहिए जो आध्यात्मिक संतुष्टि दे.?

चित्र
अपनी आत्मा का विकास करना ही हमारे जीवन का परम उद्देश्य! डॉ. जगदीश गाँधी एक झोली में फूल भरे हैं एक झोली में कॉटे! कोई कारण होगा?:- विश्व में वही परिवार, समाज तथा राष्ट्र उन्नति करता है, जिनके नागरिक कड़ी मेहनत तथा ईमानदारी से निरन्तर अपनी नौकरी या व्यवसाय करते हुए अपनी आत्मा का विकास करते हैं। इसके विपरीत जिन देशों के नागरिक ऐसा नहीं करते वो कही न कहीं अपने जीवन के परम उद्देश्य को ना तो समझ पाते हैं और न ही अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे पाते हैं। एक गीत की पंक्तियाँ हैं - एक झोली में फूल भरे हैं एक झोली में कॉटे! कोई कारण होगा? अर्थात् एक झोली में सफलता तथा एक झोली में असफलता भरी है, इसके पीछे के कारण को हमें जानते हुए अपनी झोली को फूल से भरने के लिए गंभीर प्रयास करना होगा।  ऐसी नौकरी तथा व्यवसाय करना चाहिए जो आध्यात्मिक संतुष्टि दे:- हमारा मानना है कि नौकरी या व्यवसाय ही आत्मा के विकास का एकमात्र उपाय है। कुछ लोग अपने कार्य-व्यवसाय से इसलिए छुट्टी नहीं लेते हैं क्यांेकि वह अपने कार्य-व्यवसाय को परिवार तथा समाज की सेवा का  माध्यम मानते हैं। वे मानते हैं कि सा

बंटवारा होगा ना दोबारा..

चित्र
विश्व गुरु कहलाता था!  नालंदा और तक्षशिला से जग में.. विजय सिंह भारत स्वर्ग हुआ करता था! अफगानिस्तान से बर्मा तक, भारत भूमि अखंड थी! यहाँ की गाथा विश्व पटल पर, विजय, सुशोभित और प्रचंड थी!!                अखंड भारत का एक है नारा,                बंटवारा होगा ना दोबारा!                राष्ट्र बटा था सन सैंतालीस में,                नरसंहार हुआ बहुतेरा!! वीभत्स कृत्य था वो बंटवारा, जो हुआ धर्म के नाम पर! प्रताड़ितों को शरण मिली थी, भारत भूमि महान पर!!                जब भी प्रबल हुआ अँधियारा,                सूरज के किरणों से हारा!                कहीं सृजन तो कहीं प्रलय है,                सृष्टि नियंत्रण भेद है सारा!! नैतिक मूल्यों के पथ पर, भारत आगे बढ़ता है! मानवता के रक्षण हेतु, आतंकवाद से लड़ता है!!                आतंकवाद की मारी दुनिया,                कब तक प्राण बचाए!                 कब तक मानव बेबस होकर,                दुष्टों से टकराए !! विश्व शक्ति बन उभर रहा है, विश्व गुरु कहलाता था! नालंदा और तक्षशिला से जग में, ज्ञान चेतना फैलाता था!!                भारत का स्वर्ग हुआ करता था,    

पर्यावरण की स्वयं ही हत्या कर रहे ‘शुभ दीपावली,

चित्र
अशुभ पटाखा मार्च’ निकालने वाले कथित शिक्षाविद जगदीश गाँधी -एक्टिविस्ट संजय शर्मा का आरोप . पर्यावरण की स्वयं ही हत्या कर रहे ‘शुभ दीपावली ,  अशुभ पटाखा मार्च’ निकालने वाले कथित शिक्षाविद जगदीश गाँधी : एक्टिविस्ट संजय शर्मा का आरोप. लखनऊ.  लखनऊ के सोशल एक्टिविस्ट और इंजीनियर संजय शर्मा ने जगदीश गाँधी के कथित पर्यावरण प्रेम को महज दिखावा करार दिया है. लखनऊ के राजाजीपुरम के न्यू टेम्पो स्टैंड के पास ई ब्लाक में बसंत विहार काम्प्लेक्स की गली में हैदर कैनाल से सटे प्लाट पर सिटी मोंटेसरी स्कूल की नई शाखा की निर्माणाधीन बिल्डिंग के निर्माण में अवैध निर्माण करने और निर्माण में पर्यावरण विभाग के मानकों का पालन नहीं किये जाने के आधार पर संजय ने जगदीश गाँधी पर पर्यावरण के मुद्दे पर कथनी और करनी में एक सौ अस्सी डिग्री का अंतर रखने का गंभीर आरोप लगाया है.   संजय का कहना है कि जगदीश गाँधी द्वारा अपने विद्यालय की शाखाओं में प्रायः पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी-बड़ी आदर्शवादी बातें की जाते हैं लेकिन जब बात खुद पर्यावरण संरक्षण पर अमल करने की आती है जगदीश गाँधी उसमें पूरी तरह से फेल हो जाते हैं. संजय ने

सरोजनीनगर तहसील गेट पर बैठकर गाँव के किसान कर रहे घेराव प्रदर्शन

थानेश्वर मौर्य  लखनऊ ।  सरोजनीनगर तहसील के लेखपाल मनीष पाठक से परेशान सदरौना गाँव के किसान सरोजनीनगर तहसील गेट पर बैठकर कर रहे घेराव प्रदर्शन ।  किसानों का आरोप लेखपाल मनीष पाठक खनन माफियाओं से मिलकर करा रहे हैं अवैध तरीके से तालाबों की खुदाई । मानक के विपरीत काफी गहरी खुदाई होने से गत दिनों एक बच्चे की गहरे गड्ढे में डूबकर हो चुकी है मौत । किसानों का आरोप लेखपाल मनीष पाठक बिना रिश्वत लिए नहीं करते हैं किसानों का कोई काम ।  आवास को पूर्ण कराने के लिए मुन्नी लोधी को धमकाकर वसूले 2 लाख रुपये,  प्लाटों की दाखिल खारिज करने के लिए मांगते हैं मोटी रकम,  सरकारी तालाब की मिट्टी खुदाई के नाम पर किसानों के खेतों में जबरन कराया खनन,  किसानों का आरोप है अवैध वसूली के चक्कर में लेखपाल मनीष पाठक का तीन बार ट्रांसफर होने के बावजूद नहीं छोड़ा सदरौना गाँव।

नशा मुक्त बनाने का संकल्प -कौशल किशोर

चित्र
नशा मुक्ति युवा समाज आंदोलन के लिए किया गया सम्मानित बच्छराज सिंह मौर्य  फतेहपुरl आज दुनिया के सबसे नौजवान देश भारत को नशे की महामारी से युवा जवानी को बचाना हम सबका राष्ट्रधर्म बने, उपरोक्त बात ओपी यादव इंटर कॉलेज बिलंदा फतेहपुर में नशा मुक्त समाज आंदोलन कौशल का के तहत आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के परिप्रेक्ष्य में आयोजित संकल्प एवं सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे केंद्रीय राज्य मंत्री शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार कौशल किशोर ने कही, उन्होंने आगे कहा कि जब इसी नशे की लत ने मेरे 28 साल के बेटे को मौत की नींद सुला दिया उसी दिन से मेरी पत्नी विधायिका मलिहाबाद मेरे परिवार ने संकल्प लिया कि देश के हर बच्चे को नशा मुक्त रहने व पड़ोसी को नशा मुक्त बनाने का संकल्प स्कूल स्कूल देशव्यापी स्तर पर कराऊंगा l  विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि देश में प्रतिदिन नशे के 6000 से ज्यादा नए किशोर बच्चे सेवन करना शुरू करते हैं  जबकि प्रतिदिन नशा छोड़ने वालों की संख्या कुछ सैकड़ा ही है इसीलिए देश की किशोर पीढ़ी को प्रधानमं