संदेश

जो राष्ट्र समृद्ध होता है उसको विश्व गुरु बनते देर नहीं लगता

चित्र
  जनकल्याण में छिपा राष्ट्र   का  पुनरुत्थान मयंक मनुभाई जोशी  भारत, जिसे किसी समय विश्व गुरु की उपाधि प्राप्त थी, वैश्विक स्तर पर भारत और उस से जुड़ी हर चीज के प्रति सम्मान का भाव होता था, लोग भारत की धरा से निकले हुए हर विचार को स्वीकार करते थे और उसपर अमल करते थे। भारत ने सैकडों महान विचार सिद्धांतों को जन्म दिया।  भारत के बंगाल से निकले संत स्वामी विवेकानंद ने समस्त विश्व में भारत की संस्कृति और भारतीय विचार का डंका बजा दिया यह किस से छिपा है। शिकागो में दिए उनके भाषण को कौन नहीं जानता, जिसके बाद पश्चिम के देशों में भारत के लिए सम्मान का भाव प्रगाढ़ हुआ। जो मंत्र हमारे धर्म ग्रंथों में सदियों से लिखा हुआ है और जिसे हम भारतीय वर्षों से आत्मसात करते आये हैं, उस "वसुधैव कुटुम्बकम" के मंत्र को आज विश्व के सभी देश अपना रहे हैं।  महानता की पहली कड़ी ही शांति और दया है... परंतु आज के इस दौर में जब हर देश एक दूसरे से हर मोर्चे पर प्रतिस्पर्द्धा कर रहे हैं और अपने देश को सभी मोर्चों पर सबसे अव्वल रखना चाहते हैं तब यह और भी जरूरी हो जाता है की हम भी अपने देश, संस्कृति के पुनरुत्थान के

महिला अपराध के बारे में अवगत कराकर किया जायेगा जागरुक

चित्र
  महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क सेंटर का उद्घाटन पारसनाथ प्रजापति  सिंगरौली। महिला अपराध पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे महिलाओं के प्रति अपराध जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 31 मार्च 2021 को संपूर्ण मध्यप्रदेश में कुल 700 महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क का उद्घाटन होगा। जिसके तारतम्य में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया गया कि जिले के कुल 09 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को स्थापित किया जा रहा है और महिला हेल्प डेस्क पुलिस विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व गैर सरकारी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में कार्य करेगा। यह ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क महिला शिकायत कर्ताओं से प्रथम संपर्क बनायेगा और महिला शिकायत कर्ताओं को कानूनी प्रावधानों से अवगत करायेंगे और वही महिला संबंधी प्रकरणों अपनायी जाने वाली कानूनी प्रक्रिया महिला शिकायतकर्ताओं को समझायेंगे और वही पुलिस द्वारा हर सम्भव कानूनी मदद करेगी और महिलाओं को मेडिकल, आर्थिक, पुनर्वास सहायता में भी मदद करेगी।  महिला अपराध के बाहुल्य क्षेत्र को चिन्

बोले-सुविधाएं दे, फिर हाउस टैक्स ले- ललित मोहन श्रीवास्तव

चित्र
  टैक्स भेजने पर ग्रामीणों ने नगर पालिका के खिलाफ जताया रोष प्रमुख संवाददाता  अम्बेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर की कार्यकारिणी की बैठक में आय बढ़ाने के लिए हाउस टैक्स के दायरे में रिहायशी भवनों को लाने का प्रस्ताव 2020 मे दिया गया। इस दौरान यह भी कहा कि नगर पालिका में बने भवन टैक्स के दायरे में आएंगे। सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, और सफाई व्यवस्था ही लोगों को पूर्ण रूप से नहीं मिली है जबकि कई बार लोगों ने अधिकारियों से सुविधाओं को लेकर मांग भी उठाई लेकिन कुछ भी नहीं मिला। लोगों ने कहा कि सुविधाएं उपलब्ध करवाने में  नगर पालिका पल्ला झाड़ता है और टैक्स वसूलने में सख्ताई दिखा रहा है। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पहले उस एरिया की   सुविधाओं को नियमित करवाकर वहां पर सुविधाएं दी जाए उसके बाद टैक्स लिया जाए। जब से  नगर पालिका क्षेत्र में आया है तब से विकास का आभाव है। जो काम पंचायत ने जहां छोड़े थे आज भी वहीं रुके हैं। लोग पंचायती राज को याद कर रहे हैं। ग्रामीणो ने कहा कि उनके गांव को  नगर पालिका  के विस्तारीकरण करने के लिए इस्तेमाल किया गया है जबकि विकास में पीछे कर दिया है, जो भी गांव पालिका क

आध्यात्मिकता के रंग में रंगे शौर्य प्रदर्शन का त्यौहार होला मोहल्ला

चित्र
गुरु गोविंद सिंह जी ने किया " होला मोहल्ला " का आयोजन प्रारंभ देवेंद्र पाल सिंह बग्गा होली का त्यौहार भारत का प्राचीन त्यौहार है जो देश में प्रेम, उल्लास, सौहार्द और समरसता के पर्व के रूप में मनाया जाता है। सत्य और धर्म की विजय के रूप में होलिका दहन का यह त्योहार होली के रूप में पिछले हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है । आस्था से जुड़े लोग एक दूसरे पर रंग लगाकर हर्ष व प्रसन्नता का प्रदर्शन करते हैं। परंतु वर्तमान में, पिछले कुछ दशकों से इस त्यौहार का स्वरूप विकृत हो चुका है। जनसाधारण एक दूसरे पर रंगों के साथ गंदगी, कीचड़, गोबर तथा अन्य रासायनिक व हानिकारक पदार्थ भी फेंकने लगे हैं। हर्षगीतों के स्थान पर अश्लील व फूहड गीतों का प्रचलन सा हो गया है।  सिक्ख धर्म एक आधुनिक एवं विलक्षण धर्म है।  सिक्खों की पहचान, उनका स्वरूप, उनकी वेशभूषा एवं उनका रहन-सहन दूसरों से भिन्न है, वहीं उनके त्यौहार भी कुछ भिन्नता लिए हुए हैं । यद्यपि सिक्ख समुदाय के लोग विश्व में जहां भी रह रहे हैं, वहां के परिवेश में घुल-मिल कर, स्थानीय लोगों के  समारोहों में भाग लेकर पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। परंतु इन

लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादा तोड़ दी भाजपा ने -अखिलेश यादव

झूठ को सौ बार दुहराओं ताकि वह लोगों को सच लगने लगे? सुजाता  आज जिस प्रकार संविधान पर हमले हो रहे हैं, नेताओं पर झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब शारीरिक हमले तक हो रहे हैं, ये भाजपा की राजनीतिक कुत्सित इरादे का प रिणाम है। दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में ‘संघीकेट‘ से संचालित हैं।  नाजी प्रचार का मूल सिद्धांत था कि झूठ को सौ बार दुहराओं ताकि वह लोगों को सच लगने लगे, इसे भाजपा नेतृत्व और सरकार ने अक्षरशः पालन करने का मन बना लिया है।  चार साल के षासन काल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गति अवरूद्ध करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पिछली सरकार के कामों को कोसना और फिर उन्हीं के कामों को अपना बताकर खुद ही अपनी प्रशंसा करने लगना मुख्यमंत्री जी का मुख्य करतब रहा है। इसे वे अपनी सफलता भी मानते हैं।  दरअसल, भाजपा के लिए सिर्फ येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जनस्वास्थ्य, शिक्षा या रोजगार नहीं। एक उदाहरण, बदायूं में समाजवादी पार्टी के समय बनना शुरू हुए मेडिकल कालेज का काम भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो

कहीं भ्रष्टाचार को भेंट तो नहीं चढ़ा तमसा नदी सौंदर्यीकरण का कार्य

चित्र
जनता जानना चाहती है की किन कारणों से नदी के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया राम कुशल मौर्य  अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीच से होकर गुजरने वाली तमसा नदी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रही। नगर का गंदा पानी व फैक्ट्रियों का रसायन युक्त पानी नदी को प्रदूषित कर रहे थे। इसी वजह से अक्सर नदी की मछलियां मरती रहती थी। नदी की सफाई की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। कुछ सामाजिक संगठनों की जागरूकता से थोड़ी-बहुत ही सफाई हो पाई। इस बीच बीते दिनों ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में होकर बह रही साढ़े पांच किमी लंबाई में नदी की साफ सफाई कराने की घोषणा की थी। पोकलैंड द्वारा अफजलपुर से लेकर गोविंद गनेशपुर तक सफाई का कार्य बीते दिनों करवाया गया। मौजूदा समय में सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया।  नदी की सफाई का अकबरपुर नगर के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है। नदी की सफाई की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यह मांग अब जाकर पूरी हुई। सफाई से नदी का प्रदूषण कम हुआ। सफाई कराने के साथ ही प्रशासन को इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि नगर का गंदा

अंग वस्त्र व माला पहनकर सम्मानित किये गए नामित पार्षद सरबजीत सिंह

चित्र
प्रितपाल सिंह  लखनऊ ।  लखनऊ नगर निगम के नामित पार्षद सरबजीत सिंह को रामगढ़िया सभा की तरफ से अंग वस्त्र व माला पहनकर सम्मानित किया गया ।  सिख समाज की तरफ से उन्हें पार्षद नामित करने पर प्रदेश सरकार का धनयवाद किया गया ।  नामित पार्षद सरबजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया की वे अपने कर्तवय का पालन समाज के हित के लिए करते रहेंगे व सरकार ने उन पर जो विश्वास दिखाया है वे उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे ।  इस मौके पर रामगढ़िया बिरादरी के अध्यक्ष बलदेव सिंह सबरवाल, रामगढ़िया सभा लालकुआं के अध्यक्ष कृपाल सिंह मारवा, गुरद्वारा भाई लालो के सचिव ज्ञान सिंह, महामंत्री सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे ।