संदेश

नही मिल रहा मरीजो को प्रदेश सरकार कि सुविधाओ का लाभ

चित्र
जिला अस्पताल की व्यवस्था धराशाही... देवरिया| जिला अस्पताल की दुर्दशा खराब जहा दूर दराज से आये हुए मरीजों को परेशान है| जिला अस्पताल मे कई दिनों से बिजली सप्लाई कि केबिल खराब हो जाने के कारण डिजिटल एक्सरे,पैथालोजी ,सिटी स्कैन सहीत जिला अस्पताल की पूरी व्यवस्था धराशाही हो गई है जो कि जिला अस्पताल के पैथालोजी मे जिले की सभी सीएचसी,पीएचसी से ब्लड जांच करने के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर आते है लेकिन केबिल फाल्ट के वजह से सभी व्यवस्था चर्मरा गई जिससे मरीजो को कई दिनों से वापस जाना पङ रहा है।  

एक पागलपन से कम नजर नहीं आता नियमित प्रकाशन 

चित्र
प्रकाशन के पन्द्रह वर्ष...  किसी भी राष्ट्र का स्वरूप दिव्यदर्शन और उसके शक्तिशाली संगठन व प्रचारकों के माध्यमों पर टिका का होता है | यह  ठीक है, कि हम और हमारे संगठन प्रचार के बल पर विश्व में अपनी विशेष पहचान व भागीदारी चाहते हैं | आज सरकारी बंदिशों के चलते नया प्रकाशन शुरू करना इतना आसान नहीं है | इसके लिए एक अच्छी पूंजी चाहिए जो कि बिना लाभ की कामना के वर्षों फंसी रहे | प्रकाशन कार्यालय चाहिए, प्रेस व्यवस्था भी चाहिए, प्रकाशन को नियमित चलाने के लिए आर्थिक योगदान व सहयोग देने वाले पाठकों और संवाददाताओं का समर्पित ग्रुप चाहिए | ध्यान देने वाली बात यह है कि जब कोई प्रकाशन प्रारंभ किया जाता है, तो सरकारी नियमों के अनुसार कुछ आवश्यक नियम पूरे ही करने पड़ते हैं, तभी सरकारी सुविधा मिलती है | इस खानापूर्ति व जांच के चक्कर में कई बार देरी होती है कभी-कभी तो सरकारी मशीनरी द्वारा जानबूझकर तंग किया जाता है | यदि यह कार्य  एक व्यक्ति द्वारा किया जाता है तो वह निर्विवाद व निष्पक्ष होना चाहिए अन्यथा एक दूसरे की टांग खिंचाई में संगठन का प्रचार माध्यम बनते बिगड़ते रहते हैं | यह एक कड़वी सच्चाई है कि

दक्षिण एशियाई सरकार बनाओ, वोटरशिप की रकम बढ़ाओ!

चित्र
वोटरों का आज का नारा, ध्येय तथा संकल्प होना चाहिए! जिस तरह 27 देशों ने मिलकर यूरोपियन यूनियन के अन्तर्गत अपनी एक संसद, यूरो मुद्रा, यूरोपियन चार्टर, वीजा मुक्त आवागमन, एक सेना आदि बनाकर दुनिया के समक्ष एक बेहतरीन मिसाल प्रस्तुत की है। उसी प्रकार दक्षिण एशिया के 8 देशों भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, मालद्वीप तथा अफगानिस्तान को मिलकर अपनी एक सरकार बना लेना चाहिए जिसमें चीन को भी शामिल किया जा सकता है। 8 देशों का पहले से सार्क संगठन गठित है उसे शक्ति प्रदान करके दक्षिण एशियाई सरकार, संसद, न्यायालय, मुद्रा, सेना, वीजामुक्त, संविधान का शीघ्र गठन करना चाहिए। हमारा आज का नारा है - दक्षिण एशियाई सरकार बनाओ, वोटरशिप की रकम बढ़ाओ! वोटर एकता जिन्दाबाद। विश्वात्मा जिन्दाबाद। क्षण एशियाई सरकार का गठन होने से सुरक्षा के नाम से खर्च होने वाली बड़ी धनराशि तथा मानव संसाधन को बचाया जा सकेगा। इस बचत की धनराशि को प्रत्येक वोटर को वोटरशिप के रूप में प्रतिमाह दिया जा सकेगा। कोई भी वोटर कभी भी युद्ध के पक्ष में नही होता है। प्रत्येक वोटर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहता है.. वर्तमान म

एक सपना जो पतंग, पक्षियों की उड़ान में पला-बड़ा..

15 अक्टूबर - डा0 कलाम के जन्म दिवस पर विशेष हिंसा, प्रदुषण, इंसान की बेलगाम हरकतंे मानव जाति को धरती को छोड़ने पर मजबूर कर देगी - डा. कलाम भारत के सबसे लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत रत्न डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अपनी विनम्रता, सरलता, ज्ञान, मानवीय भावनाओं तथा तकनीकी कुशलता के लिए विख्यात हैं। उनके जीवन में अध्यात्म तथा विज्ञान का सुन्दर समन्वय था। डा. कलाम उस साधारण घर में पैदा हुए जो तमिल मुस्लिम थे वह उस टीचर के द्वारा पढ़ाये गये जो हिन्दू थे। कलाम के शुभचिन्तक श्री वेकेटेश्वर शास्त्री आज रामेश्वरम के शिव मंदिर के पुजारी है। उस चर्च में काम किया जो बाद में विक्रम सारामाई स्पेस लंचिग सेन्टर बना। उनके घर से थोड़ी दूर स्थित रामेश्वरम मंदिर की परिक्रमा करते हुए से अध्यात्म के बारे में बहुत कुछ सीखा। डा. कलाम की सभी धर्मों के प्रति गहरी आस्था थी। यह एक ऐसे सर्व-स्वीकार्य भारतीय थे, जो न केवल देशवासियों के वरन् विश्ववासियों के दिलों में युगों-युगों तक 'एक महान आदर्श' के रूप में सदैव जीवित रहेंगे। बालक अब्दुल कलाम की कहानी बचपन में देखे एक सपने की उड़ान के साकार

महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया...

चित्र
झांसी| नगर निगम मैं महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव में अशोक प्याल ने महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव में मुख्य संयोजक राज सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह धानुक का पगड़ी पहनाकर झांसी के बाल्मीकि समाजसेवियों ने फूल माला और शॉल से सम्मान किया |

‘कलमवीर चक्र सम्मान-2019’ से नवाजे गये .. ‘हरि’

लखनऊ। अखिल भारतीय अगीत परिषद्, नवसृजन एवं मीडिया फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में उ.प्र. प्रेस क्लब,  लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में हिन्दी साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर पं. हरि ओम शर्मा 'हरि' को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए 'कलमवीर चक्र सम्मान-2019' से नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री वी. के. दीक्षित ने पं. हरि ओम शर्मा 'हरि' को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पं. हरि ओम शर्मा 'हरि' ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान समारोह में मेरे लेखन को सराहा जाना सुखद है। चालीस वर्षों के साहित्य सफर में मुझे कई सम्मान और पुरस्कार मुझे मिले हैं परन्तु 'कलमवीर चक्र सम्मान-2019' मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद मेरी नैतिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि मैं लेखन के माध्यम से किशोरों, युवाओं व अभिभावकों की रचनात्मक ऊजो को प्रेरित करता रहूँ, जिससे सामाजिक विकास का पथ प्रशस्त हो सके। श्री राजेन्द्र चौरसिया ने बताया कि पं. हरि ओम शर्मा 'हरि

वेतन न मिलने पर बिजली कर्मचारियों में नाराजगी

प्रीतपाल सिंह  लखनऊ| शक्ति भवन विस्तार में उ0प्र0 बिजली मज़दूर संगठन के उपाध्यक्ष कुलेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक आपातकालीन बैठक की गई जिसमें पूरे प्रदेश में वेतन न मिलने पर संगठन द्वारा । नाराजगी व्यक्त की गई| महामंत्री आबिद ने कहा कि निदेशक कार्मिक ने सोमवार को वेतन निर्गत होने का आश्वासन दिया था परंतु अभी तक वेतन का भुगतान पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को नही हुआ। उन्होंने बताया कि दशहरा तो बिना वेतन के बीत गया लेकिन पूरे प्रदेश को रौशन करने वाले बिजली मज़दूरों का रोशनी का पर्व दीपावली बिना वेतन के न बीते। बिजली के कर्मचारी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते है तब जाके ये प्रदेश रौशन होता है और प्रदेश भर के प्रत्येक विभाग के रोज़मर्रा के काम हो पाते हैं। इन बिजली के मजदूरों का एकमात्र आय का स्रोत उनका प्रतिमाह मिलने वाला वेतन ही है जिससे उन्हें बिजली के इतिहास में पहले बार वंचित रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि जहाँ प्रदेश सरकार दीवाली से पहले माह अक्टूबर के वेतन देने की भी तैयारी कर रही वहीं प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण विभाग, जिसके बिना अन्य विभागों का कार्य होना ही असंभव है उस