संदेश

‘मानव तस्करी’  कुख्यात व्यापार के रूप में स्थान बना... 

चित्र
(मानव तस्करी के विरूद्ध विश्व दिवस पर विशेष) मानव जाति के सबसे बड़े विनाशक पहला 'ड्रग्स' तथा दूसरा 'हथियार' के कुख्यात दो व्यापारों के बाद 'मानव तस्करी' ने अपना तीसरे कुख्यात व्यापार के रूप में स्थान बना लिया है!... प्रदीप कुमार सिंह मानव तस्करी के विरूद्ध जागरूकता और पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के अनुसार प्रतिवर्ष विश्व भर में 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरूद्ध विश्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य पीड़ितों की समस्याओं व संभावित समाधानों पर रोशनी डालना है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार विश्व भर में लगभग 21 मिलियन लोग बंधुआ मजदूरी के शिकार हैं। इस अनुमान में श्रम व यौन शोषण के लिए तस्करी किये गए लोग भी शामिल हैं। मानव तस्करी से सभी देश किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। यू.एन. कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार मानव तस्करी के लगभग एक तिहाई शिकार बच्चे ही हैं, जबकि 71 प्रतिशत मानव तस्करी की शिकार महिलाएँ व लड़कियाँ हैं। मानव जाति के विनाशक पहला 'ड्रग्स' तथा दूसरा 'हथियार' के दुनिया के सबसे

सर्वोत्तम राज्य बनाने का विश्वास जनता के मन में जगाया : गृह मंत्री

केन्द्रीय गृह मंत्री ने 65,000 करोड़ रु0 लागत की250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया.. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का विश्वास जनता के मन में जगाया...   लखनऊ| केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का विश्वास जनता के मन में जगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गयी है और बड़े पैमाने पर यहां पूंजी निवेश सम्भव हो रहा है। प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन तो हुआ ही, साथ ही इसके 5 महीने के अन्दर 60,000 करोड़ रुपये की लागत की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास (जी0बी0सी0-1) भी पिछले वर्ष जुलाई माह में किया गया। उन्होंने कहा कि आज 65,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास (ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-2) करते हुए उन्हें अपार हर्ष हो रहा है। गृह मंत्री  यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2014

'जल संरक्षण एवं कृषि संबंधित चुनौतियां' पर संगोष्ठी का आयोजन

कार्यालय संवाददाता  बलिया| बैरिया तहसील में कृषि विभाग की ओर से 'जल संरक्षण एवं कृषि संबंधित चुनौतियां' विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद सैकड़ों किसानों को जल संरक्षण के साथ कृषि से संबंधित फायदेमंद जानकारी दी गई। कृषि से जुड़ी समस्याएं और उनके निदान पर भी चर्चा हुई। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जल संरक्षण में किसान अपनी अहम भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। भूजल स्तर का खिसकना बड़ी समस्या है, जिसका कृषि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ना तय है। इसलिए जल संरक्षण आज की बड़ी जरूरतों में एक हो गई है। उन्होंने किसानों को इस अभियान में आगे आकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बताया कि भाखड़ नाला और कटहल नाला की खुदाई कराने के प्रयास हो रहे हैं। सांसद ने बताया कि किसान सम्मान योजना के अंतर्गत वे सभी किसान पात्र हैं, जिनकी खतौनी में नाम है। यदि एक परिवार के पास भी जमीन है और उसमें कुल 6 हिस्सेदार हैं तो सभी भाइयों को छह हजार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारियों से साफ कहा कि किसानों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं से जुड़ी कार्

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
मो नासिर  उन्नावl लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज उन्नाव में स्कूली बच्चों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गयाl मुख्यअतिथि एसडीएम सदर यातायात निरीक्षकआरपी सिंह एवं स्टाफ मौजूद रहा|ए,आरटीओ अनिल त्रिपाठी एवं अशोक वर्मा मौजूद रहे| लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभाग कियाl कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण भी किया गया |

ऑटोमोबाइल के शोरूम में लगी भीषण आग

चित्र
कुशीनगर| हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 हाईवे पर स्थित जेपी ऑटोमोबाइल के शोरूम में लगी आग.अग्निशमन की कई गाड़ियों ने घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पायाl भीषण आग से बेसमेंट में रखी सैकड़ों दोपहिया बाइक जलकर हुईl खाक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रहीl

आदमी की व्यथा

सुरेंद्र सैनी.. घाव लेकर चलता हूं .. अपनी रूह पर एक घाव लेकर चलता हूं  हर वक्त मुश्किलों का बहाव लेकर चलता हूं    उलझा रहता हूं जीवन की उलझनों में  हर पल मस्तिष्क में तनाव लेकर चलता हूं   दर्द का दरिया जाने कब से बह रहा   अकसर आंसुओं की चनाव लेकर चलता हूं    मूलभूत जरूरतें क्यों मर रही हैं  होकर मजबूर यूं ही आभाव लेकर चलता हूं    परिवार मेरी तरफ उम्मीद से देख रहा  मैं तो बिखरे-बिखरे मनोभाव लेकर चलता हूं    बेबसी में कैसे आतिथ्य सत्कार हो  बस आदतन मुस्कुराने का स्वभाव लेकर चलता हूं    टूटता ये तन हालात काबू कैसे करूं   उफनते जोश में कुछ करने का चाव लेकर चलता हूं    जीने की आरजू में सांसे पूरी हो रही  गम के रास्तों में पीठ पर सहलाव लेकर चलता हूं   

ट्रक ने छात्र रोंदा मौके पर दर्दनाक मौत...

चित्र
देवरिया | थाना तरकुलवा के सनहौला रामनगर पेट्रोल टंकी के पास निखिल कुशवाहा पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा कनक पुरा 16 वर्ष के छात्र को गिट्टी से भरा ट्रक UP 67 AT 2232 ने रोंदा छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई | इसकी सूचना स्थाई लोगों ने पुलिस को दी|  मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर नागरिकों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की|