संदेश

राष्ट्रीय  कवि सम्मलेन ५ मार्च २०१९ को बिसवा में होगा -मृदु 

  सीतापुर |  संस्कार भारती द्वारा राष्ट्रीय  कवि सम्मलेन ५ मार्च २०१९ को रात्रि ९ बजे बिसवा, सीतापुर में होगा| यह जानकारी कमलेश कुमार मौर्य मृदु ने एक वार्ता में दी |  इस कवि सम्मलेन में राष्ट्रीय  स्तर के कवियों का संगम होगा.. | 

विचारों में चुंबकीय ताकत होती है -डॉ. जगदीश गाँधी

  हमें अपने जीवन की राह स्वयं बनानी पड़ती है :-                  विचारों में चुंबकीय ताकत होती है और किसी भी व्यक्ति को सबसे ज्यादा उसके अपने विचार प्रभावित करते हैं। अगर आप दिल से मान बैठे हैं कि आप हार चुके हैं, तो दुनिया की कोई ताकत आपको जिता नहीं सकती, लेकिन अगर दिल कहता है कि आप विजेता बन सकते हैं, तो आप जीत की राह तलाश ही लेंगे। समस्या यह है कि हम खुद की बात ही नहीं सुनना चाहते और जिस दिन हमने अपनी सुननी शुरू कर दी, उस दिन से हमें सफलता की राह पर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। हममें बस अपना रचनात्मक आलोचक बनने का साहस होना चाहिए। जिस बात से डर लगता हो, उस क्षेत्र में अपना ज्ञान बढ़ाना आरंभ कर दें डर स्वंय भाग जायेगा। डर सदैव अज्ञानता से उपजता है। हमें महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा तो लेनी चाहिए लेकिन अपनी क्षमता, समय तथा परिस्थितियों के अनुसार अपना मार्ग स्वयं चुनना तथा उस मार्ग पर अपने कदम बढ़ाने पड़ते हैं। करत करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान :-                 ऑपेरा स्टार रिसे स्टीवन्स ने बताया कि शुरूआती दिनों में उन्हें पराजय ही पराजय हासिल हो रही थी। तब उसके दिमाग में केवल एक बात आती क

कार्यकर्ता सम्मलेन में बाबू सिंह कुशवाहा ने दिखाई अपनी ताकत

चित्र
  लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा चुनाव की रणनीत ने दिखाई अपनी  ताकत...     

मौके खोजे नहीं, पैदा किए जाते हैं...डॉ. जगदीश गाँधी 

इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं... मौके खोजे नहीं, पैदा किए जाते हैं :-  देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी का कहना था कि इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। इसलिए हमें मौकों का इंतजार करने की बजाय वर्तमान हालात में ही अपने लिए मौके खोजने चाहिए। हर इंसान में किसी न किसी तरह की रचनात्मकता जरूर होती है। इसलिए हमें लगातार अपनी रचनात्मकता को निखारने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि हम अपने जीवन में और भी बेहतर कर सकें। क्रिएटिव वह है, जो केवल स्वप्न ही नहीं देखता बल्कि उन स्वप्नों को साकार करने के लिए काम करता है। क्रिएटिव वह है, जो अंधेरों में भी कूदने का साहस रखता है। क्रिएटिव वह है, जो चुनौतियों को स्वीकारने में तत्पर रहता है।  हमें समस्याओं से लड़ना और उनसे जीतना आना चाहिए  :- सबसे बड़ा रचनाकार परमात्मा हमारी आत्मा का पिता है। हम ब्रह्माण्ड के उस महान रचनाकार के पुत्र है। कोई ऐसा काम करें, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। नए विषयों का अध्ययन करें और नए विचारों की जाँच करें। देश के पूर्व राष्ट्रपति अब

शहीद अजीत कुमार आज़ाद के घर पर अखिलेश यादव

चित्र
  उन्नाव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सुनील सिंह साजन शहीद अजीत कुमार आज़ाद  के घर पर शोक  संवेदना प्रकट करते हुए.   

पूरी सृष्टि अपनी है परायी नहीं ...- डा0 जगदीश गांधी

  सब धर्मों की शिक्षा मानव मात्र से प्रेम करना है... संसार के सभी बच्चों को विश्व नागरिक बनने की शिक्षा दी जानी ... सृष्टि पूरी की पूरी अपनी है परायी नहीं ... बाल्यावस्था से विचार डालना चाहिए कि वे ऊँचा सोचें और महान बनें.... बच्चों का बाल्यावस्था से ही संकल्प हो कि मैं एक दिन दुनियाँ एक करूँगा धरती स्वर्ग बनाऊँगा... विश्व शान्ति का सपना सच करके दिखलाऊँगा... अच्छे विचार ग्रहण करने के लिए बाल्यावस्था सबसे महत्वपूर्ण है :-  आज की उद्देश्यविहीन शिक्षा ने मानव जीवन को उद्देश्यविहीन कर दिया है। उद्देश्यविहीन शिक्षा ने परमात्मा से बालक का सम्बन्ध विच्छेद कर दिया है। बालक का जैसा दृष्टिकोण होगा वैसा ही उसका जीवन बन जायेगा। आज की शिक्षा बालक को केवल भौतिक विषयों की शिक्षा देती है। जिसके कारण व्यक्ति केवल एक भौतिक प्राणी बनकर ही रह गया है जबकि मनुष्य एक भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक प्राणी है। इसलिए बालक को केवल भौतिक शिक्षा ही नहीं वरन् भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक गुणों से युक्त संतुलित शिक्षा देने की आवश्यकता है। बचपन में जो विचार बालक के अवचेतन मन में पड़ जाते हैं, वे विचार उसके भावी जीवन क

किसानो को दी जाने वाली धनराशि सीधे उनके खातो में भेजी जायेगी...

चित्र
  हाथरस । देश के लघु एवं सीमांत कृषकों को उपहार स्वरूप प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ गोरखपुर जिले से मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पूरे देश में किया गया। अपनी बात जय जवान जय किसान के नारे से शुरू करते हुये कहा कि इस योजना के तहत आज 1 करोड़ 1 लाख किसानों की पहली किश्त दो-दो हजार की दर से दो हजार 21 करोड़ की रकम सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गयी।  हर साल 75 हजार करोड़ किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 5 एकड़ तक किसानों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा। किसानो को दी जाने वाली धनराशि सीधे उनके खातो में भेजी जायेगी। हाथरस जिले में जिलाधिकारी  डा0 रमा शंकर मौर्य की अगुवाई में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट भवन, समस्त तहसील तथा समस्त ब्लाक स्तर पर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर मुख्यालय, पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूचना विभाग की एलईडी वैन द्वारा दिखाया गया तथा सूचना विभाग द्वारा सुशासन एवं वि