संदेश

किसान जागरूकता अभियान

चित्र
देवरिया। किसान सभा जागरूकता अभियान तथा फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम जनपद देवरिया में विभिन्न न्याय  पंचायतों में कृषकों से विस्तृत वार्ता कर  संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे में जानकारी दिया गया कृषकों को बताया गया की मिट्टी परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें तथा फसल की कुल पोषक तत्व की मांग का 20% प्रतिशत कंपोस्ट खाद हरी खाद जैव उर्वरक से पूरा कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखा जा सकता है तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषकों को बताया गया की फसल अवशेष को बायो डी कंपोजर के प्रयोग से खेत में ही खाद के रूप में परिवर्तित कर मिट्टी में मिला दें जिससे मिट्टी की संरचना अच्छी होगी तथा पोषक तत्व में वृद्धि होगी कार्यक्रम में तरकुलवा के मुसहरी ग्राम सभा  विभिन्न न्याय पंचायतों में जिला कृषि अधिकारी श्री मोहम्मद मुजम्मिल क्षेत्र प्रबंधक इफको डॉ विनोद कुमार सिंह तथा कृषि विभाग के नंदू लाल एवम वर्मा जी  अधिकारीगण उपस्थित रहे यह कार्यक्रम जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत में आज आयोजित किया गया|

मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 8 नवम्बर से लखनऊ

चित्र
यह महासम्मलेन दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने और विश्व के ढाई अरब बच्चों का भविष्य बचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और पूरे विश्व समाज को एक नई दिशा देगा... लखनऊ। 'विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 20वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन' 8 से 12 नवम्बर 2019 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश एवं विश्व प्रसिद्ध शान्ति संगठनों के प्रमुख समेत 72 देशों के 260 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में  मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन के संयोजक डा. जगदीश गाँधी ने पत्रकारों को दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 'भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51' पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है। लखनऊ की सरजमीं पर विगत 19 वर्षों से लगातार आयोजित किये जा रहे इस ऐतिहासिक सम्मेलन

शारीरिक संबंधों के बावजूद प्रेमिका से बेवफाई अपराध नहीं -कोर्ट

चित्र
शारीरिक संबंध बनाने के बावजूद प्रेमी को छोड़ना घिनौना हो सकता है लेकिन यह अपराध नहीं है। दुष्कर्म के मामले में आरोपी को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को बहाल रखते हुए उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी की है। जस्टिस विभू बाखरू ने कहा कि यौन संबंध के बावजूद प्रेमी को त्याग करना घृणास्पद हो सकता है, पर यह अपराध नहीं है। न्यायालय ने कहा कि महिला ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप आरोपी के साथ अपने यौन संबंध को सही ठहराने के लिए किया है। न्यायालय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला ने चिकित्सा परीक्षण से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय ने महिला की उन दलीलों को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि यौन संबंध के लिए उनकी सहमति स्वैच्छिक नहीं थी बल्कि शादी का वादा करके लिया गया था। न्यायालय ने कहा है कि दुष्कर्म के कथित पहली घटना के तीन माह बाद 2016 में महिला आरोपी के साथ स्वेच्छा से होटल में गई। ऐसे में महिला के आरोपों में कोई दम नहीं है कि शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाया गया। महिला ने युवक के खिलाफ 2016 में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

वेतन ना मिलने से नाराज़ नगर निगम कर्मचारी..

कार्यालय संवाददाता लखनऊ| नगर आयुक्त से नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर-आर संघ ने संयुक्त मोर्चा बनाकर संविदा/कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया| इस संबंध में नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आरआर संयुक्त मोर्चा की तरफ से मांग की गई| दीपावली से पूर्व कर्मचारियों का वेतन का भुगतान करें|  कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है| यह जानकारी राजेश भारती, महामंत्री नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर-आर संघ ने एक भेंट वार्ता में पत्रकारों को दी | 

जाति मजहब से बढ़कर...

मातृभूमि की मिट्टी एक नया गीत अली इलियास... मातृभूमि की मिट्टी  को  चूमूं सदा, मेरी ख्वाहिश नहीं मै गगन चूम लूँ| वीर अब्दुल, भगत  सिंह  के रास्ते, देशभक्ति की  लागी  लगन चूम लूँ| मातृभूमि की मिट्टी, मै सदा सैनिकों  की  शहादत लिखूं| मुल्क ही अपनी पूजा इबादत लिखूं| मेरे  ईश्वर  मै  तुमसे  भी  पहले सदा, अपने सीने पे मै सिर्फ  भारत लिखूं| अपनी हर साँस में तेरा सजदा करूँ, और  सजदे  में  सारा  वतन चूम लूँ| मै तो पंक्षी  गगन का  मगन  रिन्द  हूँ| मै कलम बनके सैनिक के मानिन्द हूँ| है  तिरंगे  की   तस्वीर   दिल  में   मेरे, पाँव से सिर  तलक  हिन्द ही हिन्द हूँ| मै  मरूँ  तो  मुझे  सिर्फ इतना मिले, बस तिरंगे का अपना कफन चूम लूँ| सिख-ईसाई या हिन्दू-मुसलमान हो, सबसे पहले मुकम्मल  वो इंसान हो| चाहे  पूजा  करे   या   नमाजी   बने, सबके होंठो पे भारत का गुणगान हो| जाति,मजहब से बढ़कर हो इंसानियत, तो   मै  हिन्दोस्तां  का   चरन  चूम  लूँ| मातृभूमि  की   मिट्टी   को   चूमूं   सदा, मेरी  ख्वाहिश  नहीं  मै  गगन  चूम  लूँ|                                                                                      

पावरफुल अधिकारी के वाहन के सीसे पर लगी काली फिल्म...

चित्र
  लखनऊ| जनपद के सरोजनी नगर तहसील के एस डीएम की  गाडी यू पी 32 बी जी 7200 के सीसे मे लगी हुई है काली फिल्म ,जो नियमों के है विपरीत इन्हे कौन रोकेगा, कौन बतायेगा, कौन अपनी वर्दी उतरवाऐगा, ऐ है तहसील मजिस्ट्रेट| राजा हो या रंक सभी पर लागू है रुल| आदेशो के विपरीत भी पुलिस बनी हुई मजबूर| क्यो कि आम नही खास नही है सरकारी गाडी राज्य सरकार के है पावरफुल अधिकारी चार चक्के वाहन के सीसे पर लगी काली फिल्म| इस बीच साहस नही किसी का जो उतारे फिल्म|  

आकांक्षा समिति ने किया पॉलिथीन मुक्त भारत का संकल्प 

चित्र
 संकल्प स्वच्छ भारत मिशन का कुशीनगर (कसया) । संसार में पर्यावरण प्रदूषण इतनी तेजी से फैल रहा हैं की इसका नतीजा  लोग झेलने के बाद भी नजर अंदाज कर रहे है। जिससे कि आए दिन पर्यावरण प्रदूषण होने के एवज में लोग लंबे बीमारी के शिकार होते चले जा रहे हैं।  जानकारी हो की बीते दिनों से लगातार सरकार पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए पॉलिथीन मुक्त प्लास्टिक पर रोक लगाते हुए प्लास्टिक को बंद करने का  आदेश दिया है।   गौरतलब है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के सुनहरे अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा के तरफ से पडरौना नगर के गांधी पार्क में स्वच्छ भारत जागरुकता अभियान के मद्देनजर पॉलिथीन मुक्त आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर की पत्नी ममता सिंह व एसपी की पत्नी ने आकांक्षा समिति का उद्घाटन किया गया। प्रतिमा गांधी मूर्ति का माल्यापर्ण किया। देश को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प बनाया जाए, क्योंकि आने वाले कल में इसका नतीजा हमारे जीवन यापन में बहुत खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आप लोगों से दरखास्त है पॉलिथीन का प्रयोग ना करें