औषधीय लाभ के साथ सुख समृद्धि देंगे पौधे
![चित्र](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg6uttEsrA03F9vuADtJghemt6D7fXoIxeLmhQXO8FByShWdzhVFvu601l5HMW9LPpd_ujmSO861okOFZMfHL_0T0gD2NWwnOYS736xMPA_vfwTqS3Jmg_CdZ5YC-dLzAOpw0-p66UuQZb5/w90-h117/IMG-20210605-WA0049.jpg)
शकुंतला सोढ़ा, अजमेर, राजस्थान। पेड़-पौधे हमारे आस-पास उतने ही जरूरी है जितनी और चीजें। ये पौधे न सिर्फ ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं बल्कि हमें कई बीमारियों से निजात भी दिलाते हैं। आयुर्वेद में कुछ पेड़-पौधे ऐसे बताए गए हैं जो ऑक्सीजन देने के साथ रोगों से बचाने और व्यक्ति को खुश रखने में भी मददगार हैं। इन पौधों को घर में लगाने से जहां वास्तु दोष तथा बुरे ग्रहों का असर दूर होता हैं वहीं आपको स्वस्थ भी रखती हैं। तुलसी- तुलसी का पौधा ईशान कोण में अतिशुभ माना गया है। तुलसी को माता लक्ष्मी कहा गया है। घर में तुलसी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सुख समृद्धि बनी रहती है। खांसी, जुकाम, निमोनिया, कब्ज, बच्चों में पसलियां चलने, बुखार, अस्थमा, पेट से जुड़े रोगों में यह खासतौर पर उपयोगी है। घर के उत्तरी-पूर्वी कोने में रखने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। तुलसी की पत्तियों को उबालकर काढ़ा बनाएं, इसमें चुटकीभर सेंधा नमक डालकर पीएं। सांस संबंधी रोग में शहद, अदरक व तुलसी को मिलाकर बनाया गया काढ़ा पीने से राहत मिलती है। गिलोय- गिलोय का पौधा वास्तु में शुभ होता है इसे धर्म शास्त्रों में भी अ