नगर निगम के सहयोग से सुकृति संस्थान ने रोपे पौधे


पर्यावरण बचाओ अभियान में दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए.. राजकुमारी सिंह

संजय गोस्वामी

आगरा। नगर निगम एवं सुकृति समाज कल्याण समिति के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कैलाशपुरी पार्क में आयोजित कियाजनिगम के  कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

इस संस्था के अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने कहा कि आज पर्यावरण का स्वरूप  बिगड़ रहा है क्योंकि दिनों-दिन पेड़ पौधों की संख्या कम हो रही है मानसून का मौसम है इस समय पौधे लगाना बेहतर है। हर व्यक्ति को पौधे लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, साथ ही दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

आज पर्यावरण को बचाने के लिए स्लोगन के माध्यम से भी लोगों को पेड़ बचाने और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिन्हें पढ़कर  लोगों को पेड़ों के  महत्व को समझने में मदद मिलेगी और इसके  संरक्षण  की दिशा में हम एक सकारात्मक कदम उठा सकेंगे। 

डॉ नम्रता गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित  बेहतर और शुद्ध बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने हाथों से पौधारोपण करना चाहिए। पेड़ों की कटाई के चलते हम पर्यावरण और प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं लिए पेड़ों के संरक्षण की दिशा में  उचित कदम उठाना जरूरी हो गया है। 

इस मौके पर उपस्थित रानी ने कहा कि पेड़ पौधे- पौधे हमारे जीवन की पद्धति है, पेड़ पौधे रहेंगे तभी पर्यावरण शुद्ध का संतुलन रहेगा इसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है। कोविड 19 के चलते हुए ऑक्सीजन की कमी रही इसका मुख्य कारण पौधे ना लगाना भी माना जा सकता है सभी व्यक्तियों को वृक्ष लगाना बहुत आवश्यक है। मौके पर अमित कुमार (जेईई), शुभम आनंद सिंह (वन विभाग), रानी, बबलू कुमार, अनूप कुमार,पोरुष वरिष्ठ आदि मौजूद रहे। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?