ट्रस्ट के पैसे का बंदरबांट करने वालों के विरुद्ध दर्ज हो एफ आई आर- चंद्रशेखर सिंह

रवि मौर्य 

अयोध्या। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद फरोख्त का धन्धा  दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस मुददे को लेकर राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के बिहार प्रांत प्रभारी चंद्र शेखर सिंह, अरविन्द कुमार सिंह बिहार प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष एवम विजय कुमार उपाध्याय संगठन मंत्री द्वारा राम की नगरी के बिड़ला मंदिर में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। चंद्र शेखर सिंह ने मांग किया कि राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट  द्वारा समर्पण धन राशि के वित्तीय कदाचार एवं बंदर बांट में  दोषियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया जाय। 

प्रतिनिधि मंडल ने श्री राम जन्म भूमि थाने में  ट्रस्ट के पैसों के बंदरबांट होने के संदर्भ में प्रार्थना पत्र  दिया। उन्होंने यदि कहा कि यदि  प्रार्थना पत्र पर कोई कारवाई नहीं होगी तो सुप्रीम कोर्ट में मामले को दर्ज कराने का कार्य किया जायेगा। प्रभु श्री राम सभी के आराध्य है मंदिर का निर्माण पूरा होना चाहिए लेकिन बंदर बांट नहीं होना चाहिए।  प्रेस वार्ता में अरविंद कुमार सिंह कार्यकारणी अध्यक्ष, विजय कुमार उपाध्याय प्रदेश संगठन मंत्री मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?