कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने एसमा लगाए जाने की निंदा

 कर्मचारियों के साथ वर्षों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा -संयुक्त मोर्चा

लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वी पी मिश्रा और महासचिव शशि कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी पूर्व से सरकार द्वारा लगातार छला जा रहा है। 

कर्मचारियों के साथ विगत वर्षों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारी महंगाई से परेशान है परिवार चलाना मुश्किल है सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान ना देते हुए उसे आंदोलन के लिए मजबूर करती है और कर्मचारियों के प्रतीकात्मक आंदोलन के बाद सरकार द्वारा एस्मा लगाया जाना किसी तरह से कर्मचारी हितों के प्रति उसकी संवेदना को नहीं दिखाता, बल्कि सरकार की  संवेदनहीनता का परिचायक है। 

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है ऐसे समय में जबकि कर्मचारी खुद अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहा है तो उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ना कि डराया जाना चाहिए। सरकार ने महंगाई भत्ते की किस्तों को रोककर कर्मचारियों को 2 जून की रोटी खाना भी मुश्किल कर दिया है। 80-100 किलो सब्जी बिक रही है खाद्य सामग्री के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी कर रहा है और संक्रमित होकर  दिवंगत भी हो रहा है। 

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार

राज्य सरकार एस्मा लगाकर उसकी पीड़ा को सुनने के बजाय उसके जबान भी बंद कर रही है। कहावत है कि जबरा मारे और रोने भी ना दे। मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर इस तरह के आदेश वापस लेने की मांग वी पी मिश्रा-अध्यक्ष  शशिकुमारमिश्र  महासचिव  ने  की है।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?