कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज, भाजपा से लेगी अपमान का बदला -गिरीश चंद कुशवाहा

 भाजपा ने श्रीराम मौर्य को लोग सेवा आयोग से हटाकर संजय श्रीनेत्र को बनाया अध्यक्ष

लखनऊ। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सबसे पहले सम्राट अशोक के वंशजों को नेस्तनाबूद करने के लिए केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनने से रोका गया जबकि उत्तर प्रदेश में 14 पर्सेंट वोट कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के लेकर के केशव मौर्या के नाम से सरकार बनाने में भाजपा ने एड़ी से चोटी लगा दी। भारतीय जनता पार्टी  ने  समाज को नेस्तनाबूद करने का पहला हमला समाज भूल भी ना पाया था। 

लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार सेवानिवृत्त होने पर लोक सेवा आयोग में वरिष्ठ सदस्य श्रीराम मौर्य को आयोग का अध्यक्ष घोषित किया गया, परंतु उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 घंटे के अंदर ही समाज के लोक सेवा आयोग में घोषित अध्यक्ष को संजय श्री नेत्र  का अनुमोदन करते हुए राज्यपाल को नाम भेज कर संजय श्रीनेत्र को नियुक्त  कर दिया। 12 घंटे के अंदर ही श्रीराम  मौर्य को लोकसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से हटाकर  संजय श्री नेत्र को नियुक्त कर दिया गया। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज में आक्रोश व्याप्त है, और समाज के बुद्धिजीवियों ने इस अपमान का बदला लेने के लिए 2022 में निर्णय लेने का मन बना लिया है। 

यदि समाज का व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं तो अब उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार भी नहीं इसके लिए एसोसिएशन  जिला स्तर पर जन आंदोलन छेड़े गी और लोगों को जागृत करने का काम करेगी।  श्री कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज को उपरोक्त लड़ाई में एकजुट होकर समाज हित में निर्णय लेने की अपील की है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?