संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना हारेगा, हम जीतेंगे पर जनता की भागीदारी जरूरी?

चित्र
  कोरोना काल मे सरकार के साथ जनता की भागीदारी कैसी हो? दीप्ति डांगे कोरोना जो आज देश और दुनिया के लिए बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। कुछ देशों में इसने विकराल रूप ले लिया है और परिस्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। भारत मे परिस्थिति कुछ ज्यादा ही बिगड़ रही है। हर दिन ये अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर नया रिकॉर्ड बना रहा है।  जहाँ एक तरफ कोरोना वायरस म्युटेंट होकर ओर आक्रामक हो रहा तो दूसरी तरफ जनता इसको मज़ाक या सरकार की साजिश समझकर इसको बढ़ाने में अपना योगदान दे रही है।जिसके कारण सरकार के सामने बहुत विकट समस्या पैदा हो रही एक तरफ जनता की जान है और दूसरी तरफ जनता के जीवन यापन को सुचारू रूप से चलते रहने का दायित्व। पिछले एक साल से सरकार जनता को विज्ञापनों और संदेशो के द्वारा कोरोना की भयावहता बताते हुए नियमो का पालन करने को के रही है जैसे मास्क लगाए, दो गज की दूरी बनाए और समय समय पर हाथ को धोएं या सेनेटाइज करे और नियमो का पालन न करने वालो पर फाइन भी लगा रही है और प्रशासन और पुलिस ने मिलकर जनता को जागरूक करने की कोशिश की लेकिन जनता आज भी जागरूक नही हुई है। दुख की बात है कि कही जगह तो नेता और स

अप्रैल एवं मई में हाेने वाली अधिकांश शादियां स्थगित

चित्र
  ..लग्न पर कोरोना की काली नजर? प्रमुख संवाददाता  गोरखपुर। अगले सप्ताह से शुरू हो रहे लग्न पर कोरोना की काली नजर लग गई है। अप्रैल और मई में पांच हजार से ज्यादा शादियां प्रस्तािवित हैं और ज्यादातर लोगों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन बढ़ते संक्रमण के बीच एक बार फिर धूमधाम से शादी की उम्मीद लगाए लोगों के सपने को बड़ा झटका लगा है।  कोरोना वायरस को लेकर परेशान सरकार ने एक बार फिर सख्त नियम लागू किए हैं जिसके चलते पहले से तय हो चुकी शादियां या तो स्थगित हो रही हैं, या फिर मेहमानों की संख्या में कटौती करनी पड़ रही है। खासकर रविवार के दिन पड़ने वाली शादियों को स्थगित किया जा रहा है। अप्रैल-मई शादियों का सीजन होता है।  शुभ मुहूर्त के चलते इस महीने बड़ी संख्या में लोग शादी के बंधन में बंधते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से लागू किए गए नए नियमों के चलते लोगों को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, शादियों से अपना रोजगार चलाने वाले साउंड सिस्टम, बैंडबाजा और कैटरिंग सहित कई अन्य लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  कोरोना के प्रभाव से फोटो-वीडियो के साथ ही ट्रैवल्स

सर्वलोक हित से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नही -सम्राट अशोक

चित्र
सम्राट अशोक महान की 2326वीं जयंती चैत्र द्वितीय पक्ष अष्टमी दिनाँक 20 अप्रैल 2021 शाक्य सम्वत 2583 के संदर्भ में शाक्य वैभव मौर्य नास्ति ही कमतरं सर्वलोक हितप्पा अर्थात 'सभी लोगो के हित से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नही ' का अद्वितीय विचार देने वाले, लोककल्याणकारी शासक सम्राट अशोक महान केवल भारत ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व के पहले शासक हैं जिन्होंने जनता की मनोवृत्ति में नैतिकता का विचार समाहित करके धम्म नीति से शासन किया।  भारत के प्रथम ऐतिहासिक राजवंश मौर्यवंश संस्थापक राष्ट्रनायक सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के पौत्र एवं महाराज बिन्दुसार मौर्य व महारानी शुभद्रांगी मौर्य के पुत्र के रूप में  304 ई.पू. में चैत्र द्वितीय पक्ष अष्टमी को अशोक का जन्म हुआ।  एक राजकुमार के रूप में अशोक ने अपनी बेहतर रणनीति , कुशल सैन्य एवं प्रशासनिक क्षमता के साथ अवन्ति व तक्षशिला के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। 273 ई.पू. में सम्राट बिन्दुसार की मृत्यु के बाद अशोक शासक बने जबकि इन्होंने अपना औपचारिक राज्याभिषेक 269 ई.पू. में कराया।  चकराता, उत्तराखंड से प्राप्त अशोक के 13वें शिलालेख के अनुसार राज्याभिषेक

कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज, भाजपा से लेगी अपमान का बदला -गिरीश चंद कुशवाहा

  भाजपा ने श्रीराम मौर्य को लोग सेवा आयोग से हटाकर संजय श्रीनेत्र को बनाया अध्यक्ष प्रमुख संवाददाता  लखनऊ। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सबसे पहले सम्राट अशोक के वंशजों को नेस्तनाबूद करने के लिए केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनने से रोका गया जबकि उत्तर प्रदेश में 14 पर्सेंट वोट कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के लेकर के केशव मौर्या के नाम से सरकार बनाने में भाजपा ने एड़ी से चोटी लगा दी।  भारतीय जनता पार्टी  ने  समाज को नेस्तनाबूद करने का पहला हमला समाज भूल भी ना पाया था।  लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार सेवानिवृत्त होने पर लोक सेवा आयोग में वरिष्ठ सदस्य श्रीराम मौर्य को आयोग का अध्यक्ष घोषित किया गया, परंतु उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 घंटे के अंदर ही समाज के लोक सेवा आयोग में घोषित अध्यक्ष को संजय श्री नेत्र  का अनुमोदन करते हुए राज्यपाल को नाम भेज कर संजय श्रीनेत्र को नियुक्त  कर दिया।  12 घंटे के अंदर ही श्रीराम  मौर्य को लोकसभा अध्यक्ष जैसे महत्

विज्ञापनों में जनता की गाढ़ी कमाई लुटा रहे -अखिलेश यादव

लाखों लोगों की रोजी रोटी पर संकट सुजाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की सरकार अपनी सत्ता की भूख में प्रदेश की जनता के साथ छल करने में भी नहीं हिचक रही है। लाखों लोगों की रोजी रोटी पर संकट है। कोरोना संक्रमण से लाकडाउन की आशंका है। विगत वर्ष की भांति एक बार फिर मुम्बई तथा दूसरे प्रांतों से श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया है। गतवर्ष की त्रासदी झेल चुके विस्थापितों के सामने फिर अनिश्चित भविष्य के स्याह दिन नज़र आने लगे है। प्रदेश में भाजपा सरकार और इसके मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे आश्वासनों की होर्डिंग लगा रहे हैं और जनता को भरमाने के लिए अखबारी विज्ञापनों में जनता की गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं। भाजपा सरकार कुप्रचार में माहिर है। उसने हिटलर की जर्मनी के महाझूठों के सरदार गोएबल्स को भी मात दे दिया है। चार साल में चार लाख नौकरियां दिए जाने का एलान हो रहा है। कहां-किसको कौन नौकरी मिली इसका ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है? निवेश के हो-हल्ले के बावजूद एक भी उद्योग नहीं लगा। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। जो कल कारखाने चल रहे थे एक-एक कर वे भी बं

संघर्ष जीवन का सबसे बड़ा वरदान! --डाॅ. जगदीश गाँधी

बिना संघर्ष के सफलता कभी नहीं मिलती -डाॅ. जगदीश गाँधी जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है। प्रत्येक दिन कोई न कोई चुनौती, कोई न कोई संघर्ष जीवन में  आते ही रहते हैं तो फिर इनसे घबराना कैसा? दुनियाँ में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जिसके जीवन में  चुनौतियां, संघर्ष, दुःख, कठिनाई और रूकावटे न आयी हांे। कोई परीक्षा में पास होने के लिए संघर्ष  कर रहा है, तो कोई परीक्षा पास करने के बाद आगे जीवन में आनेे वाली कठिनाइयों एवं चुनौतियों से  पार पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन जिंदगी में एक बात जरूर याद रखनी चाहिए कि बिना  संघर्ष के किसी को सफलता कभी नहीं मिलती। संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है:- परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना, मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है। संघर्ष इंसान को मजबूत  बनाता है, फिर चाहे वो कितना भी कमजोर क्यों न हो। वास्तव में संघर्ष और जीवन एक दूसरे के  पर्याय हैं। भगवान श्रीराम राजा के पुत्र थे, लेकिन उन्होंने चैदह साल वनवास में संघर्षपूर्ण जीवन  व्यतीत किया और आज हम उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के नाम से जानते हैं। यह उनके जीवन का  संघर्ष ही था जिसने उन्हें पुरूषोत्तम बना दि

साइड इफैक्ट के घेरे में किडनी एवं लीवर खराब होने तक की बीमारियां

बिना लाइसेंस चल रहा दवाइयों का गोरखधंधा विशेष  संवाददाता  अंबेडकर नगर। जिले में दवा बिक्री के कारोबार में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं। ग्रामीण अंचल में यह कारोबार सर्वाधिक फल फूल रहा है। पूरी तरह लाइसेन्सीकृत होने के बावजूद दवाओं को जनरल स्टोर और किराना की दुकानों तक में खुले आम बेचा जा रहा है। जनपद मुख्यालय पर 200 से अधिक मेडिकल स्टोरों को संचालित करने वाले दवा कारोबारियों में से कई के पास तो मेडिकल स्टोर का रजिस्ट्रेशन तक नहीं है, जिनके पास रजिस्ट्रेशन है उनके पास बी फार्मा डिग्री या डिग्री धारी कर्मचारी नहीं है और जिनके पास रजिस्ट्रेशन और बी फार्मा डिग्री है उनमें से ज्यादातर मेडिकल संचालक नियम विरुद्ध तरीके से बिना डॉक्टर के पर्चे के लोगों को खुलेआम दवाइयां बेच रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हुए है। जिससे अवैध तरीके से दवा बेचने का कारोबार कर रहे मेडिकल संचालकों के हौसले बुलंद है। ड्रग अधिकारी नहीं करते मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, बिना पर्चे के बेची जा रही दवाइयां एक लाइसेंस पर चार चार दुकानें और बिना फार्मासिस्ट के ही दवा विक्रय करने पर क

बस्तर में औरत कितनी ताकतवर है?

चित्र
बस्तर की लड़कियों की हिम्मत और ताक़त को सकारात्मक बनाने की ठानी  - धर्मपाल सैनी पंकज चतुर्वेदी  बीजापुर में रिहा किये गए जवान को सकुशल वापिस लाने के पीछे जो शख्स हैं, वह है 92 साल के युवा और बस्तर के ताऊ जी धर्मपाल सैनी। उन्हें बस्तर का गांधी कहा जाता है। वे कोई 45 साल पहले अपनी युवावस्था में बस्तर की लड़कियों से जुड़ी एक खबर पढ़ कर इतने विचलित हुए कि यहां आए और यहीं के हो गए। अपने गुरु विनोबा भावे से डोनेशन के रूप में 5 रुपए लेकर वे 1976 में बस्तर पहुंचे। वह युवा पिछले 40 सालों से बस्तर में है।  पद्मश्री धरमपाल सैनी अब तक देश के लिए 2000 से ज्यादा एथलीट्स तैयार कर चुके हैं।  EK खबर सैनीजी के मन में घर कर गई मूलतः मध्यप्रदेश के धार जिले के रहने वाले धरमपाल सैनी विनोबा भावे के शिष्य रहे हैं। 60 के दशक में सैनी ने एक अखबार में बस्तर की लड़कियों से जुड़ी एक खबर पढ़ी थी। खबर के अनुसार दशहरा के आयोजन से लौटते वक्त कुछ लड़कियों के साथ कुछ लड़के छेड़छाड़ कर रहे थे। लड़कियों ने उन लड़कों के हाथ-पैर काट कर उनकी हत्या कर दी थी। यह खबर उनके मन में घर कर गई। उन्होंने बस्तर की लड़कियों की हिम्मत और ताक़त को सकारात

विद्युत समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

चित्र
  विद्युत व्यवस्था पर कलेक्टर का सख्त रूख पारसनाथ प्रजापति  सिंगरौली। विकासखंड चितरंगी कलेक्टर राजीव रंजन मीना भ्रमण के दौरान आवेदन पत्रों के माध्यम से चितरंगी क्षेत्र में विद्युत शिकायतें प्राप्त होती हैं निर्धारित समय में विद्युत नहीं रहती है अधिकांश कटौती रहती है तथा जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं उक्त समस्याओं को समय सीमा के अंदर निराकरण किए जाने के निर्देश कलेक्टर मीना द्वारा विद्युत विभाग के जिला क्रय समिति के बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया विदित हो कि कलेक्टर  मीना की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की जिला कार्यसमिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। कलेक्टर विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री के द्वारा संबंधित एजेंडा के बिंदुओं के बारे में अवगत कराया गया तथा वर्तमान में शेष बची राशि के संबंध में भी अवगत कराया गया कलेक्टर मीना के द्वारा निर्देश दिए गए कि जो कार्य शेष हैं उनका निविदा आमंत्रित की जाए अभी भी अनुसूचित जनजाति बस्तियों में विद्युतीकरण नहीं किया गया है उन्हें पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य क

सिंगरौली पुलिस विभाग व खुटार पुलिस में गहरे शोक की लहर

चित्र
  प्रधान आरक्षक के निधन पर पुलिस अधीक्षक ने जताया दु:ख पारसनाथ प्रजापति  सिंगरौली। जिले के बैढ़न थाना अंतर्गत खुटार चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतेन्द्र अग्निहोत्री के निधन पर जिलेवासियों समेत पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेंद्र कुमार सिंह एवं सिंगरौली जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने दुख जताते हुए कहा है कि सीधी जिले के ममदर निवासी दिनेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री के सुपुत्र सतेन्द्र अग्निहोत्री के निधन से आहत हूं।  वीर सपूत ने पुलिस का फर्ज निभाते हुए सड़क दुर्घटना में शिकार हुये हैं। दुख इस बात का है कि एक बार फिर हमने अपने जिले के एक जांबाज जवान को खो दिया जो सिंगरौली जिले के खुटार में पदस्थ रहते हुए अपना फर्ज निभाते रहे। बीते 5 दिन पहले सड़क दुर्घटना में खुटार चौकी के प्रधान आरक्षक सतेंद्र अग्निहोत्री को सर में चोट आई थी जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल से बीएचयू बनारस के लिए रेफर किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था बीती रात लगभग 02.30 पर उनका निधन हो गया।  बनारस से उनका पार्थिव शरीर उनकेे गृह ग्राम सीधी जिले के ममदर पहुचा जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधान आरक्षक के निधन से सिंगरौली