मांगों की पूर्ति न होने पर 2 मार्च 2021 से होगा क्रमिक अनशन

 नगर निगम संयुक्त मंच हुए एकजुट प्रशासन ने मांगा समय

सुजाता

लखनऊ  नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच द्वारा पूर्व घोषित आन्दोलन के क्रम में मृतक आश्रित की नौकरी समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में नगर निगम कर्मचारी संघ ने एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। 

इस दौरान हजारों की तादाद मै नगर निगम कर्मचारी मौजूद रहे और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही नगर निगम पर तानाशाही का आरोप भी लगाया गया। वही कैसर रज़ा (प्रांतीय प्रवक्ता, यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ) ने कहा कि 9 सूत्रीय मांगों में से हमारी प्रमुख मांगे मृतक आश्रित की नौकरी है। उनका कहना है कि इस तरह के फैसले उन लोगों के साथ विश्वासघात है जिन लोगों ने लंबे समय तक निगम में सेवा दी और असमय उनकी मृत्यु हो गई उनके आश्रितों को नगर निगम नौकरी नहीं दे रही है यह सब गलत है जिसके चलते नगर निगम कर्मचारी संध इसका विरोध करता रहेगा, साथ ही कहा प्रदेश सरकार की तरफ से भी इसका कोई आदेश जारी नहीं हुवा है

इस लिए हम सब कर्मचारी इस आदेश को नहीं मनवाया जा सकता है धरना-प्रदर्शन के मध्य दोपहर 2ः00 बजे नगर आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी सभा स्थल पर आकर मृतक आश्रित कर्मचारियों की नियुक्ति एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में ज्ञापन प्राप्त किया गया एवं सभा स्थल पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि मृतक आश्रित की नियुक्ति सम्बन्धी सभी नियुक्तियाँ ससमय एवं ज्यादा से ज्यादा 8 से 10 दिन के अन्दर पूर्ण कर ली जायेंगी। 

इस अवसर पर संयोजक सुरेश चन्द्र धानुक, चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री सहित अध्यक्ष मण्डल एवं संचालन मण्डल से शशि कुमार मिश्र, आनन्द वर्मा, राजेश सिंह, नरेश बाल्मीकि सुनील धानुक, कमल बाल्मीकि, बृजेश चैधरी, राम नरेन्द्र दीवान, जगदीश बाल्मीकि, अशोक बाल्मीकि, शैलेन्द्र तिवारी, राजेश कश्यप, राजेश भारती, राम कुमार रावत, अशोक गोयल, राजेन्द्र यादव, माया धानुक, कौशल बाल्मीकि, श्याम बिहारी शुक्ला, नितिन त्रिवेदी, नेबू लाल, डी0बी0 सिंह चैहान, जुगुल किशोर बाल्मीकि, शैलेश धानुक, बाबू मुकेश,  अरविन्द कुमार रूप, प्रदीप बाजपेई, विमला तिवारी, विजय लक्ष्मी, रेखा यादव, बिन्दू, मिथिलेश सैनी, राम अचल, रमेश चैरसिया, मो0 रेहान, दीपक शर्मा, अर्जुन यादव, मो0 शुऐब, अमरेन्द्र दीक्षित, प्रदीप सिंह ‘गुड्डू’, काली पाण्डेय, गोमती त्रिवेदी, आर0पी0 सिंह, विकास गौड़, राहुल बाल्मीकि एवं प्रवक्ता सै0 कैसर रजा, शमील एखलाक, अखिलेश कुमार आदि नगर निगम, जलकल, सफाई, उद्यान, आर0आर0, सीवर, मार्ग प्रकाश आदि के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिगण एवं हजारों कर्मचारी उपस्थित थे


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?