एक क्रांतिकारी होने के साथ समाज सुधारक भी थे लाला लाजपत राय

किशोर मोहन गुप्ता 

कानपुर। महान क्रांतिकारी लाला लाजपत राय की जयंती पर लाजपत नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा माल्यार्पण करके गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें दूसरे दिन गरीब बच्चों को सर्दी के कपडे वितरण किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि लाला लाजपत राय के जीवन और उनके संघर्ष से जुड़ी जानकारी एक दूसरे को साझा की विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा किया गया योगदान किसी से छुपा नहीं है गोष्ठी में इंटर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मार्तोलिया ने कहा कि लाला लाजपत राय एक क्रांतिकारी होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कई आंदोलनों में हिस्सा लिया एक आंदोलन के दौरान अंग्रेजी सरकार से उनकी झड़प हुई जिसमें वह घायल हो गए उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कुशल कार्य किया उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही देश और समाज तरक्की कर सकता है। गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ शैलेंद्र दीक्षित अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण, नौशाद आलम मंसूरी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर, विधायक सुहैल अंसारी, विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंटक, करिश्मा ठाकुर गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी, प्रभात मिश्रा, अमनदीप सिंह सरदार आदि लोग मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?