सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान में मनाया गया शिलालेख महोत्सव

धूम धाम से मनाया गया अशोक सम्राट शिलालेख समारोह


संतोष कुमार 


मिर्जापुर। अहरेवरा थाना क्षेत्र के नीलगिरी भंडारी देवी पहाड़ी पर अशोक क्लब अहरेवरा कमेटी अध्यक्ष सुशीला वर्मा के देखरेख में मनाया गया। सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव जिसमें मुख्य अतिथि सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सच्चितानंद मौर्य रहे। यह शिलालेख समारोह 3 सालों से लगातार मनाया जा रहा है। 2300 सौ साल पहले सम्राट अशोक द्वारा शिलालेख करवाए थे। इसकी खोज कनिंगम साहब ने किया था।



सम्राट अशोक क्लब के लोगों द्वारा प्रचारित प्रसारित करने हेतु सम्राट अशोक के जीवन के बारे में उपस्थित सभी लोगों को जानकारी दी गई और उनके गुण ज्ञान सभी का जानकारी दिया गया। जिस में उपस्थित लालगंज से राजेंद्र प्रसाद मौर्या, रमेश कुमार मौर्या, प्रदीप कुमार मौर्या, बृजेश कुमार मौर्या और अन्य क्षेत्रों से सुनीता मौर्य समेत बहुत से महिला पुरुष उपस्थित रहे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?