अनुज साहू को मिला साहित्यश्री पुरस्कार

बच्छराज सिंह मौर्य 


फतेहपुर (हथगाम)। नगर में विभिन्न आयु वर्ग के कवियों एवं शायरों की एक लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है जो किसी भी नगर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। इसी क्रम में युवा कवि और शायर अनुज साहू शम्स को उनकी रचनाओं के लिए उत्तराखंड की ओर से साहित्यश्री सम्मान से नवाजा गया है।



बुलंदी जज्बात ए कलम संस्था उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में अपने लेखन से उत्कृष्ट योगदान करने हेतु हथगाम निवासी पत्रकार राकेश साहू के पुत्र अनुज साहू शम्स को साहित्यश्री से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के संस्थापक डॉक्टर विवेक बादल बाजपुरी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने प्रदान किया।


पुरस्कार पाने के बाद हथगाम आए युवा कवि एवं शायर शम्स हथगामी को बधाई दी गई। बधाई देने वालों में कवि एवं शायर शिवशरण बंधु हथगामी, डॉ वारिस अंसारी, समीर शुक्ला, शिवम् हथगामी, राजेंद्र कुमार यादव, शिव सिंह सागर, वसीक सनम, शोएब खान, जीशान इलाहाबादी, शैदा मुवारवी, तौकीर गाजी, अहमद रियाज, नीलेश मौर्य, सफी हंबल, श्रवण लोधी, विजय हथगामी, उमाकांत मिश्र, प्रदीप सिंह चंदेल तन्हा, हामिद रजा आदि शामिल हैं। इस अवसर पर उनके काव्य पाठ को भी सराहा गया। 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?