राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के  21 पदाधिकारियों के मनोनयन की सूची जारी

राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

संजय मौर्य 


कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कानपुर में संगठन का विस्तार करते हुए 21 पदाधिकारियों के मनोनयन की सूची जारी किया है। इन सभी पदाधिकारियों को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित एक सादे समारोह में मनोनयन पत्र दिया गया।



राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा की सभी पदाधिकारी पार्टी को बूथ लेबल पर जल्द से जल्द कमेटी बना कर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा की जब पार्टी बूथ लेबल पर मजबूत होगी तभी हम विधानसभा में अपनी सहभागिता मजबूती से कर सकेंगे।



राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा की कानपुर मे एक लाख के लगभग विकलांग भाई बहन है। अगर हम इनको पार्टी से जोड़ने में सफल हो गये तो पार्टी के प्रत्यासी को जीतने से कोई नही रोक सकता है। वीरेन्द्र कुमार के कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का गठन विकलांग, विधवा, किन्नर, महिला व युवाओं को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए किया गया है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अगर चुनाव जीत कर उच्च सदन में पहुचती है तो नौकरी, रोजगार व समाजिक सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी के लिए समाजिक समानता कानून बनाने पर जोर देगी।


आज मनोनित होने वाले पदाधिकारियों में मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा कान्तिदेवी, जिला प्रचार सचिव दिनेश कुमार खरे,तहसील अध्यक्ष बिल्हौर राम कुमार अग्निहोत्री, तहसील सदर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष घाटमपुर नफीस अहमद, वार्ड 7 अध्यक्ष राम देव गुप्ता, वार्ड 13 अध्यक्ष सलमान खान, वार्ड 13 महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी, वार्ड 32 अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, वार्ड 40 अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष मुंशीलाल, सचिव नरेन्द्र निषाद,वार्ड 41 अध्यक्ष महिला मोर्चा राजकुमारी वर्मा, वार्ड 43 अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला, वार्ड 52 अध्यक्ष राजकुमार यादव, वार्ड 65 अध्यक्ष रमेश चन्द्र, वार्ड 68 अध्यक्ष आशीष कुमार, वार्ड 76 अध्यक्ष महिला मोर्चा संध्या गुप्ता, वार्ड 86 अध्यक्ष अब्दुल रऊफ,वार्ड 91 रिजवान अहमद खान,वार्ड अध्यक्ष 106 गुड्डी दीक्षित शामिल थे| आज के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष दलीप कुमार, अनिल कुमार वर्मा, सह सचिव पवन राने, आदि शामिल थे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?