घाटमपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देगी -जाप


संजय मौर्य

कानपुर। घाटमपुर में सोमवार को जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में आयोजित बैठक की गई। जिसमें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद मौर्य कानपुर मंडल प्रभारी कालीचरन कुशवाहा की उपस्थिति में घाटमपुर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।


 


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित सिंह कुशवाहा ने किया। जिसमे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अमित सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुसुमलता, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ नीरज कुशवाहा, जिला महासचिव कुलदीप सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शिवाकान्त कुशवाहा एवं सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष महाराजपुर सर्वेश कमल, बिल्हौर अखिलेश कुशवाहा, किदवई नगर आसित कुशवाहा, कल्यानपुर विधान सभा अध्यक्ष विमल कुशवाहा उपस्थित रहे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?