युवक की फंदे से लटकती लाश मिली

मंगेतर से चोरी-छिपे मिलने का मामला ...
भाई ने लगाया हत्‍या का आरोप...


वशिष्ठ मौर्य 


देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के रिश्तेदारी में आए एक लड़के का शव सोमवार की सुबह फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़का बिहार के सीवान जिले का रहने वाला था।


बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के धमऊर गांव के रहने वाला कन्हैया साहनी (22 ) पुत्र केदार साहनी सूरत में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में वह वापस गांव आया था। 1 अक्टूबर को वह सूरत जाने वाला था। उसकी शादी गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। उसकी होने वाली पत्नी अपने रिश्तेदार के घर लार थाना क्षेत्र के पिंडी आई हुई थी। उसी गांव में कन्हैया के फूफेरे भाई परमहंस पुत्र राम लखन साहनी का भी घर है। वह उनसे मिलने का बहाना लेकर पिण्डी गांव में रविवार की सुबह पहुंचा।




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?