महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा:

प्रीत पाल सिंह 


लखनऊ : 23 जून लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन, पेंशन व सेवानिवृत पर उनका देयक भुगतान समय पर न किये जाने पर आज नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने नगर प्रमुख के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है | जिसमे संगठन के कर्मचारियों ने आज से रोजाना दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया |


कर्मचारियों की प्रमुख मांग है की शासन की मंजूरी के बावजूद अभी तक 14 वे वित् आयोग की धनराशि से अभी तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है | इसी उपलक्ष में आज विभिन पदाधिकारियों ने COVID -19 की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए कम संखया में उपस्थित होकर धरना दिया |


 


और मांगे न पूरी होने पर विशाल आंदोलन की चेतावनी दी | धरने में प्रमुख तौर पर शशि कुमार मिश्र , कैसर रज़ा, प्रदीप सिंह , राजेंद्र कुमार , अमरेंद्र दीक्षित , अनिल कुमार , सोनू , मो जुनैद, आयुष पंत , रशीद अकरम , संजय चंद्रा, विवेक अवस्थी , आनंद मिश्रा , मो अशरफ , आर पी सिंह , जीतेन्द्र , सिद्धार्थ , कुलदीप चौधरी , चंद्रा मोहन , विमला तिवारी आदि मौजूद रहे |


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?