फंसे भूखे मज़दूरो के परिवारो को भोजन कराया...

संजय मौर्य 


कानपुर 16 अप्रैल मोहम्मदी यूथ ग्रुप गरीबों मज़दूरो बेसाहरो की सहायता व भूखो को भोजन 22 मार्च से लगातार करा रहा है आज 26वें दिन दूसरे जिलों व राज्यों के फंसे भूखे मज़दूरों के परिवारों को भोजन कराया। मोहम्मदी यूथ ग्रुप की टीम प्रेमनगर गुरुद्वारा मे 12 चमनगंज में एक फ्लैट में 08, नाला रोड रिक्शा कम्पनी में 13, सीसामऊ अस्पताल बारातशाला 23, ग्वालटोली चर्च के बगल में चल रहे आपाट्मेंट में 16 लोग जो नव निमार्ण कार्य मे लगे मज़दूरों के परिवारों को भोजन कराया मज़दूर छत्तीसगढ़, बिलासपुर, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, बिहार से कानपुर नव निर्माण भवनों में मज़दूरी कर रहे थे जिसमे औरते, बच्चे भी 22 मार्च से लाकडाउन में फंस गये।


ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने बताया कि लाकडाउन होने की वज़ह से  मोहम्मदी यूथ ग्रुप शहर के सभी क्षेत्र में गरीबो, मज़दूरो, बेसहारों, रिक्शा चालको, मरीज़ो की सहायता लगातार कर रहा है। ग्रुप की पूरी टीम अपने हाथो से भोजन तैयार व पैकिंग कर टू व्हीलर फोर व्हीलर से अलग-अलग इलाको में निकलकर उनकी मदद करता है शहर के सामाजिक/धार्मिक संगठन भी गरीबो मज़दूरो का सहारा बने है, पुलिस डाक्टर व सफाई कर्मचारी जिस तरह से सेवा कर रहे है उनको सलाम करते है। ग्रुप खिदमते खल्क़ के 26 दिनो मे 96 मरीज़ो को एक हफ्ते की दवा दी 408 गरीबों-बेसहारों को राशन किड व 15600 भूखो को खाना दे चुका है व 72 फंसे भूखे मज़दूरो व उनके परिवारों को खाना खिलाया है। मोहम्मदी यूथ ग्रुप की टीम में इखलाक अहमद डेविड, मोहम्मद हफीज़, मोहम्मद जावेद, हाफिज़ मोहम्मद कफील, फाजिल चिश्ती, परवेज़ वारसी, वसीम भूरे, हाजी गौस रब्बानी, शमशुद्दीन खान, मोहम्मद मुबश्शीर, नईमउद्दीन खान, हाजी मोहम्मद वसीम, शारिफ खान, अफज़ाल अहमद, मोहम्मद आसिफ खान, एजाज़ रशीद, हबीब ईराकी आदि लोग है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?