बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 129वी जयंती मनाती सदस्य विघान परिषद लीलावती कुशवाहा..

रवि मौर्य


अयोध्या- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के आवाहन पर पुरे प्रदेश में कोरोना वायरस प्रभाव के नाते लॉकडाउन होने के कारन बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी की निज निवास हनुमत नगर जनौरा में सदस्य विधान परिषद् श्रीमती लीलावती कुशवाहा के आवास पर १२९वीं जयंती मनाई गयी गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद् ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने संविधान को बनाने में ऐसा रूप दिया कि कोई भी वर्ग को निराश न हो श्रीमती कुशवाहा ने यह भी कहा कि संविधान में यदि आरक्षण की गुंजाइश न रही होती तो महिलाये, पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग लोकसभा , विधान सभा तथा पंचायत में हिस्सेदारी न मिलती


आज संविधान के साथ छेड़-छाड़ कर कमेरा, शोषित पिछडो की हिस्सेदारी नही मिलती श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि बाबा साहब ने बहुत ही अदम्य इच्छा शक्ति के बाद संविधान  निर्माण के रुप में  कार्य किया आज सामंती  ब्यस्था  द्वारा संविधान  को तोड मरोण कर पेस किया जा रहा है श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि संविधान में छेड़छाड़ करना महिलाओं, दलितो, सोषितो  पिछडो के  साथ धोखा है? सपा के  वरिष्ठ नेता  भीमल कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने  कहा था कि  शिक्षित बनो, संगठित हो , संघर्ष करो जयंती में अलका कुशवाहा, भीमल कुशवाहा, हरिनाथ यादव, अनुसूचित जाति अध्यक्ष ओरौनी पासवान, खुशीराम, भानमती, जासो, अशोक यादव, अजय यादव आदि लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?