कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई:-कनिका कपूर

किशोर मोहन गुप्ता 


कानपुर | बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर के बाद से कनपुरियों के होश उड़ गए हैं। बताते चलें कि 13 मार्च को कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर विष्णुपुरी में गृह प्रवेश पर आईं थीं। इस दौरान वह बड़ी संख्या में अपने रिश्तेदारों और उस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से ज्यादा शहरियों के संपर्क में रहीं। जानकारी के अनुसार कनिका लंदन से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए भाग निकली थीं।


अब कनिका के संपर्क में आए कनपुरियों में कोरोना को लेकर दहशत बनी हुई है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में शहर के तमाम बड़े उद्योगपति, व्यापारी, एकाउंटेट, अफसरों आदि के शामिल होने की बात कही जा रही है। बताते चलें कि कनिका कानपुर मे छह घंटे से ज्यादा रही थीं। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने विष्णुपुरी क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम भेज दी है। कनिका कपूर से मिलने वालों में जितने भी लोग शामिल हैं उन सभी की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इनमें से किसी को भी कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?