देश के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है..

किशोर मोहन गुप्ता 


कानपुर नगर  । जिलाधिकारी डॉ 0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी  को "आपदा"घोषित किया गया है। इस मानवी त्रासदी के समय देश के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह चुनौती से निपटने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। अतः जनपद कानपुर नगर के समस्त नागरिकों से अपील है कि इस त्रासदी से निपटने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा संचालित जिला सद्भावना समिति कलेक्ट्रेट के बैंक खाते में अपनी स्वेच्छा से सहयोग धनराशि चेक/ ड्राफ्ट/ आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान करने का कष्ट करें ताकि सहयोग के रूप में प्राप्त धनराशि का उपयोग करोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के चिकित्सा उपचार एवं उससे संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर किया जा सके। सहयोग राशि हेतु बैंक खाते का विवरण Ac name-Sadbhawna samiti collectorate , A/c No -0269000109148279 ,bank Nam e -Punjab National Bank Gumti No -5 Branch , Branch coad :00107,IFSC Coad :PUNB0026900(5,6,10 and 11 digit is Zero)


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?