अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे की अनूठी पहल

(एक अनोखी पहल)


रेलवे स्टेशन का संचालन महिला कर्मियों के हवाले 



प्रितपाल सिंह



लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी पहल देखी गयी यहाँ सुबह से शाम तक पुरे रेलवे स्टेशन का संचालन महिला कर्मियों के हाथ में रहा। इसके साथ ही गोरखपुर नौतनवा के बीच पैसिंजर ट्रेन की कमान भी महिला रेलकर्मियों के हाथ में रही।



महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया की इसी हफ्ते गोरखपुर बस्ती के लिए माल गाडी का संचालन भी महिला कर्मियों द्वारा किया गया थाआज यहाँ बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित पोस्टर लगाए गए और रंगोली प्रतियोगिता के साथ साथ पौधरोपण भी किया गया।



सुबह से ही स्टेशन का नज़ारा देखते ही बन रहा था स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क, रिजर्वेशन क्लर्क, वेटिंग रूम आदि का सारा काम महिला कर्मियों ने बखूबी निभाया। इसके साथ साथ रेलवे सुरक्षा में तैनात महिला कर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराध और उनकी रोकथाम के लिए लिए सभी महिलाओं को एकजुट होने को कहा।



वहीं लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की तरफ से भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सभी मेट्रो गो स्मार्ट कार्ड धारकों को सारा दिन पुरे रुट पर मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया गय।


'राष्ट्र की बात' मीडिया से बात करती रेलवे सुरक्षा बल की महिलाकर्मी



लखनऊ मेट्रो में मुफ्त यात्रा का आनंद उठाते यात्री 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?