पहली बार सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जयन्ती व महात्मा ज्योतिबाफूले जयन्ती व अशोक स्तंभ के स्थापना लखनऊ में 

मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी की बैठक सफल बनाने की अपील 


विशेष संवाददाता 


गाजीपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद द्वारा कुशवाहा मैरेज हाल गाजीपुर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी की बैठक मे सभी लोगों ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तर पर पहली बार महान सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जयन्ती व महात्मा ज्योतिबाफूले जयन्ती व अशोक स्तंभ के स्थापना दिवस के अवसर पर 11 अप्रैल के कार्यक्रम पर बढचढ कर भाग लेने के लिए अपनी इच्छा प्रकट की। मुख्य अतिथि नीरज कुशवाहा ने सभी का कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए आभार प्रकट किया |



मुख्य अतिथि नीरज कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिलाध्यक्ष डा. विरेन्द्र कुशवाहा व जिला सचिव राजकुमार मौर्य के साथ जनपद के सम्मानित लोगों में पूर्व विधायक रामनरायन कुशवाहा, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश अकेला, मुहम्दाबाद विधान सभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जनक कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा जिला अध्यक्ष जनअधिकार पार्टी भा. ज. पा. के सह मीडिया प्रभारी उ. प्र. सुधाकर सिंह कुशवाहा, फौजी अशोक कुशवाहा मण्डल उपा0 जाप डा. विनोद कुशवाहा, सुनिल कुशवाहा प्रबंधक एम. एन. बालिका महाविद्यालय, ब.स.पा.जिला सचिव अखिलेश्वर कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, देवेन्द्र मौर्य, उपेन्द्र नाथ मौर्य, दीनदयाल कुशवाहा के साथ लगभग सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?