बीज विकास निगम का औचक निरीक्षण किया

संजय मौर्य 


कानपुर। बीज विकास निगम के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कल्याणपुर में औचक निरीक्षण किया और वहां बीज रखने की क्या व्यवस्था है और उसकी क्या क्षमता है और काटे की क्षमता का भी निरिक्षण किया ।


उसके बाद हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों से भेंट की और संगठन के बारे में जानकारी ली और उन्होंने कहा कि आपलोग इसी तरह संगठन का कार्य करते रहिए। जिसमें मुख्य रूप से कानपुर विभाग प्रभारी विजय नारायण सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कानपुर महानगर संयोजक विशाल गुप्ता, कानपुर जनपद के अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर , कानपुर महानगर के महामंत्री गौरव गुप्ता, कानपुर जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, कानपुर महानगर उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, योगेश शुक्ला, देवेंद्र, अभिषेक, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद राज्य मंत्री ने पनकी मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करके आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह उरई के लिये प्रस्थान किये।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?