जिलाधिकारी ने शहर की सफाई,यातायात व्यवस्था के सबंध मे की बैठक...

किशोर मोहन गुप्ता 


कानपुर नगर। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के साथ जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है क्योंकि जब तक प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी नही समझेगा तब तक वो काम पूर्ण होने में परेशानी होती है।


शहर आपका है इसको साफ रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। पान मसाला खाकर इधर उधर न थूके क्योंकि शहर आपका है कोई अपना घर गन्दा करता है क्या? अपने शहर सम्पूर्ण शहर को  साफ रखने की जिम्मेदारी जनपद वासियों की है। लोगो को रोकने टोकने की आदत डालें । आज के बच्चे जागरूक है वे कही भी कूड़ा नही फेंकते है।


बाजारों में नगर निगम दस्त बिन लगायेगा स्थानीय व्यापर मंडलों से बात कर उनसे यूजर चार्ज वसूलेगा। 10 से 5 दुकान से यूजर चार्ज वसूलेगा नगर निगम।



प्रथम फेस में अफीम कोठी,फजल गंज,आर्य नगर,जरीब चौकी,आर्य नगर,घण्टाघर में  आदि चौराहो में  इंजीनियरिंग कार्य करते हुए उनमें दस्त बिन, थूक दान, पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि में प्रयोग के तौर पर कार्य चालू किया जायेगा।  कोर कमेटी गठित की जिसमे नगर आयुक्त, एसपी, ट्रैफिक, अपर जिलाधिकारी नगर, लोक निर्माण विभाग ,सीयूजीएल,केस्को,जल निगम,परिवर्तन संस्था, तीन व्यपारी संगठन इस कोर कमेटी के सदस्य होंगे सप्ताह में एक दिन बैठक करेंगे। कुछ चौराहो पर प्रथम फेस में लिया जायेगा जिसमे फजल गंज घण्टाघर, रामादेवी, आर्य नगर, अफीम कोठी आदि चौराहा को प्रथम फेस में लिया जायेगा। गुटका कम्पनी से थूक दान लगाया जायेगा। उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने शहर की सफाई, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के  सम्बन्ध में व्यापारियों व विभिन्न संगठनों के साथ केडीए सभागर में बैठक की। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि हम अपने शहर को कैसे बेहतर साफ  रखे इसकी जिम्मेदारी समस्त नगर वासियों की है। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी जिम्मेदारी समझे और कूड़ा कूड़े दान में ही डाले  उन्होंने कहा कि सफाई के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी हैं अपने शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के  लिए  जन सहभागिता सुनिश्चित की जाये और अपने बाजार, मोहल्ले को स्वच्छ रखे।


उन्होंने मेघायल के एक गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि एशिया का सबसे स्वच्छ गांव वहां है वहा पर हर घरों के बाहर डस्ट बिन लगा रहता है और वहां के प्रत्येक नागरिक महीने में एक बार मिल कर सफाई करते है। अपने कानपुर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाए उसी तर्ज में सफाई रखे।  उन्होंने कहा कि प्रयोग के तौर पर   प्रथम  चरण में 5 से 10 चौराहो  व बाजारों में डस्ट बिन लगाया जायेगा व्यापारी संगठन से इसके बदले यूजर चार्ज वसूला जायेगा। विशेष तौर पर रामादेवी चौराहा, विजय नगर, अफीम कोठी, आर्यनगर आदि चौराहो में थूक दान, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया। बैठक में नगर आयुक्त अक्षय  त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव, केडीए सचिव, व्यापारी संगठनों से उमंग अग्रवाल, परिवर्तन से अनिल आदि लोग उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?

..आपने मुन्ना को देखा है?