जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया

डॉ0 कल्पराम त्रिपाठी


गोण्डा बभनान मसकनवा ! छपिया में समाजसेवी जक्शन त्रिपाठी के नेतृत्व में गरीब और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी द्वारा 51 गरीबों कंबल वितरण किया गया। इस दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीब और कमजोर तबके के लोगों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है।



हम सबको मिलकर समाजसेवा से जुड़े तमाम कार्यों में सहयोग और भागीदारी करनी चाहिये। ठंड के बढने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके लोगों को पर पड़ती हैं। ऐसे में इस तरह की पहल समाज के लिए प्ररेणादाक साबित होगी।पड़ रही कड़ाके की ठंड में पदारथ, रामधनी, अरविंद, हरीश, राजेश, अशोक, विश्राम, जगदीश, उजागिर, संतराम, रामेश्वर, गविन्दर, राजेन्दर, जोगिंदर, बाबूराम, कल्लू, विधाता देवी, कलावती देवी, मनोरमा, रेखा देवी, सुदामा देवी, विमला देवीआदि लोगों के चेहरों पर खुशी और राहत दिखी।


इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी विनोद पांडेय,इंदर पाण्डेय, लेदे पाण्डेय, सोमेश तिवारी, कनिक राम वर्मा, जयराज त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, रामसुभावन वर्मा आदि लोग उपस्थिति रहे।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?