"आभार तुम्हारा" का लोकार्पण चित्रा मुद्गल के द्वारा किया

संतोष कुमार 


नोएडा। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कहानीकार मीनू त्रिपाठी के चौथे कहानी संग्रह "आभार तुम्हारा" का लोकार्पण मूर्धन्य साहित्यकार चित्रा मुद्गल के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर चित्रा मुद्गल ने कहा कि मीनू की कहानियाँ वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को समग्र रूप से प्रस्तुत करती हैं।


सामाजिक सरोकार इनकी कहानियों में इस प्रकार प्रतिबिम्बित होते हैं कि पाठक खुद को पात्रों और घटनाओं से स्वयं को जुड़ा हुआ पाता है। मीनू त्रिपाठी का चौथा कहानी संग्रह सात कहानियों को समाहित किये हुए है। प्रत्येक कहानी वर्तमान सामाजिक परिदृश्यों, मानसिक छटपटाहट एवं मानवीय संवेदनाओं से उपजी है और पाठक को अकल्पनीय धरातल पर ले जाने में सक्षम है।



संग्रह का लोकार्पण प्रतिष्ठित साहित्यिक विभूतियों प्रो. अवनीश कुमार, श्री सुधाकर पाठक, पीयूष कुमार लक्ष्मीशंकर बाजपेयी, डॉ अशोक मधुप के गरिमामय सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शोभा साहित्य सेवी, लब्धप्रतिष्ठ कवि व कवयित्रियों श्री प्रेम बिहारी मिश्र, सदानंद कवीश्वर, विनय विक्रम सिंह, सुधीर सिंह, ओमप्रकाश सपरा, रत्नेश अवस्थी,  दिनेश तिवारी, ग्रुप कैप्टन प्रमोद सिंह, इं अमरनाथ त्रिपाठी,  अशोक अगरोही,  जगदीश मीणा,  संजय गिरी, रीता सिंह, शेफाली गुप्ता, रूपाली,आरती, ममता किरण, डॉ प्रेमलता त्रिपाठी, सुरेखा शर्मा,  सरोज शर्मा, पूनम सागर,  चेतना कपूर, अभिलाषा विनय, मनीषा शर्मा, सुनीता शानू, कुसुम पालीवाल, कल्पना पाण्डेय द्वारा ऊर्जस्वित व आलोकित रही। सभी ने कहानीकार मीनू त्रिपाठी जी को नव कहानी संग्रह हेतु बधाई व शुभकामनाएँ दीं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?