सेंट लॉरेंस कॉन्वेंट स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित

मो. नसीर 


उन्नाव | परिवहन विभाग द्वारा जिलाधिकारी उन्नाव के निर्देशन में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य  विकास अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे| जिला उन्नाव में कक्षा 09 से12 तक के बच्चों की प्रतियोगिता सेंट लॉरेंस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित की गई,जिसमें 20 स्कूलों के 58 बच्चों ने भाग लिया, प्रथम स्थान सेंट लॉरेंस कॉन्वेंट स्कूल की दिया शुक्ला, द्वितीय स्थान अंजली यादव लखनऊ पब्लिक स्कूल उन्नाव एवम् तृतीय स्थान सेंट लॉरेंस  कॉन्वेंट स्कूल के अंशुमान मोर्य ने प्राप्त किया ।



उच्च शिक्षा के बच्चों की प्रतियोगिता माउंट  लिट्रा जी स्कूल उन्नाव में आयोजित की गई,जिसमें 10 विद्यालयों के 38 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रथम स्थान राम कृष्ण विद्यावती डिग्री कॉलेज  के क्षितिज शुक्ला  ,द्वितीय  स्थान पवन राजपूत  जी. जी.आई.टी.  एवम् तृतीय स्थान जी.जी.आई.टी. के रोहन  शाहू ने प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि एवम् विशिष्ट अतिथि द्वारा  पुरूस्कार एवम् प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए| 



सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र दिए बी गए। ARTO ओम  प्रकाश,अनिल त्रिपाठी एवम् शहदेव पाल के अलावा जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे  आपको बता दें बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई और गाड़ी चलाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना है| इस पर भी आरटीओ नाथद्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया |                                       


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?