महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जागरूकता अभियान

मित्र पुलिस कर रही लड़कियों को जागरूक


राजू कुमार


गोण्डा | पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में जनपद में महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु जनपद के विभिन्न स्कूलो कॉलेजों में थाना स्तर पर गठित एन्टी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


जिसमे महिला सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा स्कॉर्ट सेवा डायल यू0पी0 '112' महिला हेल्पलाइन नंबर '181' वीमेन पावर लाइन 1090, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में स्कूल कॉलेज की बालिकाओं को विस्तृत जानकारी देकर इन नंबरों के उपयोग करने के बारे में बताया गया। अभियान के तहत विभिन्न कुल 5010  बालिकाओ को दिए गए टिप्स। बेटियां घबराये नही खुलकर कहे अपनी बात, मित्र पुलिस हैं साथ। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?