जुगल किशोर कुशवाहा बने अ0भा0कु0म0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष

संजय मौर्य 


झांसी | अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न। सर्ब प्रथम तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति पर दीपदान एवं पुष्प अर्पित किया गया। बैठक की अध्यक्षता रमेश मौर्य दादा प्रभारी अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में परिनिर्वाण प्राप्त मोतीलाल कुशवाहा गोल्फ गुरु राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


परिनिर्वाण होने पर रिक्त पद होने पर बैठक में सर्वसम्मति से जुगल किशोर कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया अन्य प्रदेशों के अध्यक्षों पर विचार किया गया।


बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, विहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र प्रताप मौर्य प्रदेश संगठन मंत्री, सतीश कुमार मौर्य एडवोकेट प्रदेश महासचिव एवं शिवशरण कुशवाहा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने किया।


आलोक कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झांसी उत्तर प्रदेश में आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?