खेल प्रतियोगिता मे पयागपुर ने मारी बाजी

सलमान अहमद


बहराइच| खेल मंत्रालय व नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में विकास खण्ड पयागपुर में आयोजित एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पयागपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर के मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक अनन्या सिंह रही। उन्होंने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का उदघाटन किया। प्रतियोगिता में युवक मण्डल दल पयागपुर, पयागपुर द्वितीय, मल्लव, एवं तालाब बघेल की टीमों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, आदि खेलो की प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें पयागपुर प्रथम टीम ओवर ऑल विजेता घोषित हुई।


इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के  अनन्या सिंह, सिद्रा अय्यर लेखाकार इंद्र सेन चौधरी, शिवेन्द्र शुक्ल, ब्लॉक समन्वयक अश्वनी मिश्रा, कौशल त्रिपाठी ग्राम मल्लव के अध्यक्ष अनुभव शुक्ल आदि ने पुरस्कार दे विजेता उपविजेता एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया।


इस अवसर पर विशाल कश्यप सन्दीप उपाध्याय अखिल सिंह गोविन्दा पाण्डेय दीपक उपाध्याय सूरज सिंह देवेन्द्र शुक्ला पवन सिंह लेखपाल मनीष सिंह  सहित सैकड़ों युवा एवं क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहें।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?