छठ महापर्व निर्जला व्रत रखकर दिया सूर्य को अर्घ्य..

संजय मौर्य


कानपुर। पूरे देश के साथ साथ कानपुर मे भी छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। पूर्व व्यवस्थाओ के  कानपुर प्रशासन ने लोगो की तादात को देखते हुए जगहों पर कृतिम तालाब बनवाएं है। श्रद्धालु महिलाओं ने अर्मापुर नहर, पनकी नहर,गंगा के तटों और तमाम कृतिम जगहों पर छठ महापर्व के दूसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।



इस दौरान लाखो श्रद्धालुओ ने जगह जगह छठ पर्व में पूजा अर्चना की। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से घर मे सुख शांति की व्रद्धि होती है और सन्तान को दुखो से मुक्ति मिलती है।


इस बार प्रशासन ने भी पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है जिसके बाद दूसरे दिन पूरा दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देती है। जिसके बाद रात्रि जागरण किया जाता है और प्रातः काल सूर्योदय के समय पुनः अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण माना जाता है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?