अशोक क्लब ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

सम्राट अशोक क्लब भारतीय जन मानस के सार्वभौमिक विकास एवं कल्याण के लिए कृत-संकल्पित है..  सब मिलकर लोक-कल्याण और नव राष्ट्र-निर्माण में कंधा से कंधा मिलाकर  मिशन को गति दें- राजेश कुशवाहा


सुजाता 


लखनऊ | सम्राट अशोक क्लब भारत के विभिन्न शाखाओं द्वारा देश भर में जगह-जगह पर भारतीय संविधान दिवस हर्ष, सम्मान व धम्मोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी *लखनऊ में अखंड भारत महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, महासचिव, समस्त प्रदेश प्रभारी, सभी सम्मानित सदस्य, समस्त केंद्रीय पदाधिकारी, समस्त शोसल मीडिया प्रभारी के पदाधिकारी एवं समस्त महिलविंग टीम को बहुत बहुत साधुवाद धम्मवाद आप लोग आए और कार्यक्रम को सफल बनाया। भारत राष्ट्र के नागरिक होने के नाते हम सभी नागरिकों, केन्द्र सरकार और सभी राज्य सरकारों  का दायित्व है


हमारे राष्ट्रीय धर्मग्रंथ भारतीय संविधान का सम्मान करना और संविधान दिवस के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन करना ताकि हमारे संविधान की जन कल्याणकारी योजनाओं व  नियम कानूनों से लोग भली-भांति अवगत होकर जीवन में कार्यान्वित कर सकें।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?