अमरीकी राष्ट्रपति का पुतला जलाकर मुकंदमा दर्ज करने की मांग...

किशोर मोहन गुप्ता 


कानपुर।अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा 13 नवम्बर को भारत के लिए दी गई विवादित व अपमानजनक टिप्पणी से नाराज़ उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के सदस्यों ने डोनल्ड ट्रम्प के चित्र पर कूड़ा चढ़ाकर चित्र को जलाते हुए भारत सरकार से डोनल्ड ट्रम्प के बयान की अधिकारिक रूप से निंदा करने व ट्रम्प पर मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी।


उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदूषण के मुद्दे पर एक बार फिर से भारत के लिए आपत्तिजनक व अपमानजनक शब्द कहे हैं।


अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की 13 नवम्बर को प्रदूषण के लिए आयोजित कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की भारत और अन्य देशों से अमरीका की तुलना करें तो आप पाएंगे कि भारत जैसे देश अपने प्रदूषण के निपटारे के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं। अपने देश में पेड़ों का सफाया कर रहे हैं और सारा कचरा समुद्र में बहा दे रहे हैं। ट्रम्प ने आगे कहा की ये कचरा बहकर अमरीका आ रहा है। विशेषकर भारत के उद्योगों पर धुआं छोड़ने का आरोप भी ट्रम्प ने लगाया। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि ये भारत के  संविधान व 132 करोड़ लोगों का अपमान है। भारत का हर व्यक्ति अपने उपलब्ध संसाधनों के दमपर प्रदूषण हटाने व पर्यावरण रक्षा के लिए काम कर रहा है। सरकार कार्यक्रम चला रही है। हमारे देश का हर नागरिक इस भयावह समस्या के लिए पूरी तरह से जागरूक है। देश की मीडिया से लेकर  स्कूल,संस्थान,संगठन इसके लिए चिंतित हैं।


देश की संसद से लेकर देश की न्यायपालिका भी इसके लिए चिंतित हैं। उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के कानपुर नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल ने कहा की हमारे देश को अमरीकी राष्ट्रपति से कोई प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। ये पूरे देश के 132 करोड़ लोगों की देश भक्ति व ज़िम्मेदारी पे सवाल उठाने वाला घटिया बयान है।जीतेंद्र जायसवाल ने मांग रखी कि भारत सरकार डोनाल्ड ट्रम्प पर मुकदमा दर्ज करे और डोनाल्ड ट्रम्प के बयान की निंदा करे। अभिमन्यु गुप्ता, जीतेन्द्र जायसवाल के अलावा उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल से जुड़े कई व्यापारी मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?