राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में जन चेतना यात्रा निकली

मनोज मौर्य 


उन्नाव | राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में सम्राट अशोक क्लब उन्नाव के द्वारा विशाल जन चेतना यात्रा निकाली गई जन चेतना यात्रा के मुख्य अतिथि विधि भूषण मौर्य डिप्टी एसपी ने झंडारोहण करके एवं तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया| विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सम्राट अशोक क्लब शत्रुघ्न सिंह शाक्य ने यात्रा की शुरुआत की |


जन चेतना यात्रा अशोक शांति उपवन बुध विहार गदन खेड़ा से जिला अस्पताल बड़ा चौराहा आवास विकास होते हुए कानपुर लखनऊ बाईपास पर पहुंचकर गोष्टी में तब्दील हुई|  यात्रा में सभी राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह की भव्य झांकी निकाली गई जहां पर राष्ट्रीय प्रतीक के सम्मान से जुड़े हुए कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई यात्रा में मुख्य रूप से उन्नाव के अध्यक्ष हरीश  प्रियदर्शी ए एल बौद्ध, दीपक कुशवाहा एडवोकेट, जितेंद्र कुशवाहा, अरुण कुमार कुशवाहा, शिशिर कुशवाहा, विकास मौर्य, रश्मि कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, शिवाकांत मौर्य, राहुल कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, संत प्रकाश, सुमित गुप्ता, मनीष, जगन्नाथ बौद्ध, सुधा, सत्यम ,गौरव सहित हजारों कार्यकर्ता इस जन चेतना में शामिल हुए |



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?