गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली...

वशिष्ट मौर्य


देवरिया |भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती वर्ष पर आयोजित गांधी संकल्प पद यात्रा के दूसरे दिन सांसद रमापतिराम त्रिपाठी ने गांधी संकल्प पदयात्रा निकाल कर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर स्वच्छ भारत बनाया जाएगा।



सांसद और कृषि मंत्री ने पाण्डेयपुर चौराहे से गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पदयात्रा की शुरुआत की, जो सोनहुलरामनागर वृन्दावन मुसहरी आनंद नगर बरवा मीर छापर  गुजरती हुई रामपुर गौनरिया में समाप्त हुई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर बैनर लेकर चल रहे थे। इस मौके पर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का हमारे स्वास्थ्य और वातावरण पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। इसलिये हम लोग अगर प्लास्टिक का प्रयोग बन्द कर दे तब पर्यावरण संरक्षित होगा।


कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ने इस पदयात्रा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किया है,इस यात्रा से हम सभी पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे है।गांधी जी का सपना था स्वच्छ और स्वस्थ भारत इसे बनाने के लिये मोदी जी निरन्तर प्रयास कर रहे है।इस दौरान जितेन्द्र प्रताप राव,अजय कुमार दूबे,कृष्णानाथ राय,  ओम प्रकाश मौर्या,डॉ विष्णु कुशवाह  भुआल कुशवाहा संजय कुशवाहा   ,राजकुमार कुशवाहा  वशिष्ठ कुशवाहा  (मुसहरी)भोला कुशवाहा निर्मल भगत सन्दीप सिंह  माया राव आदि। 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?