10 हजार की रिश्वत लेते चौकी इन्चार्ज रगें हाथो पकड़ा गया...

मो नसीर 


लखनऊ | एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बरेली से वर्दी को रिश्वत के दाग से शर्मसार करने वाले घूसखोर चौकी इन्चार्ज को घूस की 10 हज़ार रूपए की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है, घूस खोर दरोगा छेड़छाड़ के एक मुकदमे से विवेचना मे छेड़छाड़ की धारा हटाने और एक अभियुक्त का नाम निकालने के एवज़ मे 10 हज़ार रूपए की रिश्वत मांग रहा था।



पीड़ित की श्किायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा ने भ्रष्टाचारी दरोगा को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया तो उनकी टीम ने आज घूस खोर दरोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि कांकरटोला बरेली के रहने वाले मोबीन खान ने शिकायत की थी कि बरेली के बारादरी थाने मे दर्ज छेड़छाड़ के मुदकमे के विवेचक कांकरटोला चाौकी के इन्चार्ज योगेश कुमार गौतम उनसे मुकदमे से छेड़छाड़ की धारा हटाने और मुकदमे मे नामज़द शिकायतकर्ता के भाई का नाम निकाले जाने के एवज़ 10 हज़ार रूपए की रिश्वत मांग रहा है।


मोबीन खान की शिकायत पर एसपी राजीव मल्होत्रा द्वारा भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई के इन्स्पेक्टर सुरेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व मे ट्रैप टीम का गठन कर दिया गया। ट्रैप टीम ने घूस खोर दरोगा योगेश कुमार गौतम को कांकरटोला चौकी से रिश्वत की रकम 10 हज़ार रूपए के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत खोर दरोगा के खिलाफ बरेली के इज़्ज़त नगर थाने मे मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि भ्रष्टाचारियो के खिलाफ उनकी टीमे हमेशा मुस्तैद रहती है शिकायत मिलने पर घूसखोर को पकड़ने मे कतई देरी नही लगाई जाएगी।


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?