संदेश

अगस्त, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंसान सोच ने विश्व स्तर पर जंगल राज बना रखा है... 

29  अगस्त - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण विरोधी दिवस पर विशेष लेख... संयुक्त राष्ट्र संघ ने अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण विरोधी दिवस मनाने की घोषणा की :-   नाभिकीय अस्त्र परीक्षण या परमाणु परीक्षण उन प्रयोगों को कहते हैं जो डिजाइन एवं निर्मित किये गये नाभिकीय अस्त्रों के प्रभाविकता, उत्पादकता एवं विस्फोटक क्षमता की जाँच करने के लिये किये जाते हैं। परमाणु परीक्षणों से कई जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। जैसे- ये नाभिकीय हथियार कैसा काम करते हैं, विभिन्न स्थितियों में ये किस प्रकार का परिणाम देते हैं, भवन एवं अन्य संरचनायें इन हथियारों के प्रयोग के बाद कैसा बर्ताव करती है। सन् 1945 के बाद बहुत से देशों ने परमाणु परीक्षण किये। इसके अलावा परमाणु परीक्षणों से वैज्ञानिक, तकनीकी एवं सैनिक शक्ति का प्रदर्शन करने की कोशिश भी की जाती है। परमाणु परीक्षण मुख्य चार प्रकार के होते हैं 1. हवाई परीक्षण, 2. जलगत परीक्षण, 3. बाह्य वातावरणीय और 4. भूमिगत परीक्षण। परमाणु परीक्षण तथा परमाणु युद्ध से होने महाविनाश को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 29 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण विरोधी

विनोद पर जाप का भरोसा, विरोधियों की उड़ी नींद ..

चित्र
अरविंद कुमार मौर्य प्रयागराज | उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषितों और वंचितों की रहनुमा बनकर उभरी जन अधिकार पार्टी ने इलाहाबाद और झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। विनोद कुशवाहा के नाम की घोषणा होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आता है... ऐसे में माना जा रहा है कि विनोद कुशवाहा की उम्मीदवारी ने ऐसे कई सफेदपोशों की नींद उड़ा दी है... जो स्नातक चुनाव को अपनी जागीर समझते थे...  जन अधिकार पार्टी प्रमुख बाबू सिंह कुशवाहा ने विनोद कुशवाहा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की तरफ से विनोद कुशवाहा के नाम की औपचारिक घोषणा हो गयी है। गौरतलब है कि इलाहाबाद और झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इलाहाबाद मंडल के 3 और बुंदेलखंड के सात जिले शामिल है। बुंदेलखंड के जिलों में जन अधिकार पार्टी का प्रभुत्व माना जाता है। विनोद कुशवाहा की सहजता से इलाहाबाद ही नही आस पास के लोग भी प्रभावित रहते है। विनोद कुशवाहा के नाम की घोषणा होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आता है। ऐसे में माना जा रहा है कि विनोद कुशवाहा की उम्मीदवारी ने ऐसे कई सफेदपोशों क

जनपद में चरमराई विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करें अधिकारी...रमाशंकर पटेल

फोन न उठाने वाले विद्युत अधिकारियों की खैर नहीं -रमाशंकर पटेल   हंसराज तिवारी  मीरजापुर| एक माह के अन्दर सर्वे कर टुांसफार्मरों की लोड क्षमता बढाये -ऊर्जा राज्य मंत्री मीरजापुर, 24 अगस्त, 2019- प्रदेश नवागत ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल के आज पहली बार जनपद आगमन पर जनपदवासियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकताओं व जनपदवासियों से मुलाकात की तथा देश के पूर्व वित्त व रक्ष मंत्री अरूण जेतली के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त किया । उन्होंने स्व0 अरूण जेतली के निधन पर देश की बढी क्षति बताया। समय के अन्दर बदलें खराब ट्रांसफार्मर-किसानों को मिले मानक के अनुसार बिजली... तदुपरान्त रमाशंकर पटेल अष्ठभुजा निरीक्षण में जाकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से औपचारिक त की तथा कहा कि जनपद में चरमराई विदयुत व्यवस्था को एक माह के अन्दर दुरूस्त किया जाये। उन्होंने अधिशासी अभियान्ता अपने सभी ए0डी0ओ0 व जे0ई से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जर्जर तारों, खम्भों, तथा जहां पर सफार्मरों की लाड क्षमता कम होने के कारण बार-बार खराब हो जा रहे है सर्वे कर लें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करे

धूम धाम से मनाया गया अविनाश कुशवाहा का जन्मदिन 

चित्र
शिक्षा के बल पर समाज आगे बढ़ सकता है.. . आशीष मौर्य लखनऊ | आज मानव टुडे मीडिया की तरफ से पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को उनके जन्मदिन पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धूम धाम से मनाया | इस अवसर पर डालीबाग अतिथि गृह में उन्हें स्मृति चिंह देकर मानव टुडे के प्रबंधक मनोज मौर्य ने सम्मानित किया | इस अवसर पर उनके साथ आशीष मौर्य, अंकित मौर्य, डॉ जीतेन्द्र कुशवाहा, मिहिर यादव, एस पी कुशवाहा, विवेक कुशवाहा,पूर्वमंत्री उत्तर प्रदेश व्यास गौड़ और विजय यादव आदि ने इस अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना की| इस अवसर पर अविनाश कुशवाहा ने समाज में एकजुट होकर साथ साथ चलने का आवाहन किया | आज समाज में शिक्षा के बल पर सर्व समाज आगे बढ़ सकता है | आज स्वास्थ, शिक्षा , बेरोज़गारी, एक प्रमुख समस्या है इसे जड़ से मिलकर मिटाना होगा| 

छात्रसंघ अपना आंदोलन जनतांत्रिक तरीकों से करने के लिए स्वतंत्र है...

चित्र
  अरविंद कुमार मौर्य छात्रसंघ अपना आंदोलन जनतांत्रिक तरीकों से करने के लिए स्वतंत्र ... -ssp prayagraj इलाहाबाद| विश्वविद्यालय छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिला व उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन की शह पर पुलिस की ज्यादतियों से अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने छात्रों की प्रत्येक बात ध्यान से सुनी और कहा मैं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ,दिल्ली का छात्र रहा हुँ और छात्र संघ की गरिमा और महिमा से अवगत हु। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रसंघ अपना आंदोलन जनतांत्रिक तरीकों से करने के लिए स्वतंत्र है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, भूतपूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व अदील हमजा ,वर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,छात्र नेता अखिलेश गुप्ता गुड्डू , अतेंद्र सिंह, अजित विद्यायक, संदीप वर्मा, अजय सम्राट, आनंद सेंगर, धीरन आदि मौजूद रहे।

जन अधिकार पार्टी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय आज

लखनऊ|  जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 22.8.19 को हजरतगंज स्थित कसमंडा रीजेंट अपार्टमेंट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है | पार्टी के अध्यक्ष अजय सैनी ने एक वार्ता में दी कि बैठक में पार्टी के संविधान की कतिपय ऋुुुुटियो को ठीक करने के अलावा राष्ट्रीय एवं अन्य संगठनों में कार्यकर्णी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा| 

मजदूरों को न्याय नहीं मिला तो संगठन आर-पार की लड़ाई का ऐलान -सुहेल आबिद

मामला बिजली मजदूर संगठन का  विशेष संवाददाता  लखनऊ | उ0प्र0 बिजली मजदूर संगठन के तत्वाधान में, मध्यांचल प्रबन्धन के तानाषाही पूर्ण रवैये के विरोध में, पूर्व घोशित कार्यक्रम के अर्न्तगत वरिश्ठ उपाध्यक्ष के0के0 सिंह की अघ्यक्षता में मघ्यांचल मुख्यालय, गोखले मार्ग, लखनऊ पर धरना-प्रदर्षन हुआ। जिसमें लखनऊ इकाई के  दीप प्रकाष सिंह, नितिन षुक्ला, अमिताभ सिन्हा, गुफरान मसूद, सागर षर्मा, वैभव अस्थाना, संजीव पासवान, मनोज कुमार, असीम श्रीवास्तव, हिमान्षु बैनर्जी, महेष कुमार, मु0 आसिफ, कुलेन्द्र सिंह चौहान, आर0एस0 गौतम, प्रदीप वर्मा, मुख्तार हुसैन, राजेष कनौजिया, प्रदीप यादव, पंकज षर्मा, संजय यादव, हरि ओम, नदीम, आर0एस0 पाण्डे, एम0लाल, वीरेन्द्र, बाराबंकी इकाई के विनोद गिरी, रईस अहमद, सौमित्र भट्टाचार्या व रायबरेली इकाई के स्वनिल गुप्ता, मनोज मिश्रा, विजय षुक्ला आदि नेता षामिल रहे। महामंत्री सुहेल आबिद ने  धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रबन्धन किस तरह फील्ड के कर्मचारियों के दोयम दर्जे का नागरिक समझता है। सेक्टर-14 उपकेन्द्र, इन्दिरा नगर, लखनऊ में तीन कर्मचारियों कैलाष, मेराज व संविदा कर्मी रवि

दौलत ही ईमान हो गई

गिरीश कुमार मिश्रा..  जुर्मो-जफ़ा धनवान हो गयी | दौलत  ही ईमान  हो  गयी |   नेक आबरू नेकनियत थी, माँगा बस बेईमान हो गयी |   पढ़ी  इबादत मन्नत मांगी, मस्जिद नहीं दुकान हो गयी |   इंसान की रूह जमी को- छूते ही शैतान हो गयी |   आँखों में तस्वीर जीस्त की, दिल में एक तूफान हो गयी |   आज जिंदगी इतनी बोझिल- ढोने का सामान हो गयी |   ख़त्म कहानी जनमें पनपे व्याह  हुआ संतान हो गई |   आया वक्त गया हाथो से, हर आहट सुनसान हो गयी |   वक्त जरूरत  पर  ज्यादातर, जानी  शह  अनजान हो गई |    

हमेशा ही कल को मैं सोच रहा हूं

मेवा लाल यादव (पूर्व सैनिक) छुआ छूत उड़ गई बन के धुआंं जात-पात का भी है गहरा कुआं  ये भी पट जाये,उस पल को मैं सोच रहा हूं    टूटे ना मस्जिद बन जाये मंदिर  जटिल समस्या के हल कों में सोच रहा हूं  वर्षों से नेता बंधा खूटे में    हर रोज दल बदल को मैं सोच रहा हूं  किसी को हाथ दिया किसी को हाथी  किसी को साइकिल को मैं सोच रहा हूं    जो सवाल आए जवाब कॉपी में छप जाए  अब्बल दर्जे की नकल को मैं सोच रहा हूं  पड़ रही डकैतीयां लुटे थाने चौकियांं   पुलिस के दल दल को मैं सोच रहा हूं   विदेशी कपड़े की भरमार भारत में  स्वदेशी मलमल-मखमल को मैं सोच रहा हूं 

फ़ोटो जर्नलिस्ट के साथ मारपीट...

चित्र
प्रमुख संवाददाता  अलीगढ़| भले ही प्रदेश सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर तमाम वादे कर ले लेकिन ये सारे वादे फेल होते दिख रहे हैं निरन्तर पत्रकारों पर हो रहे हैं| हमले को लेकर प्रदेश सरकार कुछ सुस्त दिख रही हैं उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ से एक ओर मामला प्रकाश में आया है अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के जेल ओवरब्रिज पर फ़ोटो जर्नलिस्ट महीपाल सिंह ओवर ब्रिज में पड़े गड्डो की फोटो खींच रहे थे तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार से महीपाल सिंह की कुछ कहासुनी हो गयी जिससे बाइक सवारों ने महीपाल सिंह पर हमला बोल दिया पीछे से आ रहे महीपाल के मित्र ने जब इसका विरोध किया तो बाइक सवारों ने उस पर भी हमला बोल दिया बाइक सवारों ने गाडी की चाबी से महीपाल व उसके मित्र पर हमला बोला जिससे महीपाल गंभीर घायल हो गए| स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया और बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया महीपाल के साथ सैकड़ो पत्रकार एसएसपी आकाश कुलहरि से मिले और बाइक सवारो पर कठोर कार्यवाही की मांग की एसएसपी आकाश कुलहरि ने घटना का संज्ञान लेत

बिजली मजदूर का एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन...

मध्यांचल प्रबंधन की एकतरफा व तानाशाही पूर्ण कार्यवाही के विरोध में धरना ....  लखनऊ | बिजली विभाग के महामंत्री सुहेलआबिद ने आपने मजदूर के लिए मध्यांचल प्रबंधन की एकतरफा व तानाशाही पूर्ण कार्यवाही के विरोध में एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन के लिए अपने संगठन के साथियों से एवं मजदूरों से 21. 8. 19 को प्रातः 10:00 बजे से 4 ए गोखले मार्ग लखनऊ में अपने मजदूरों की हक की लड़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर धरने पर बैठने को कहा|  

दौड़ना मेरी तकदीर है

सुरेंद्र सैनी... नहीं कोई स्यायी.. नहीं बनी है ऐसी कोई स्याही  जो लिखा मिटा दे ईलाही    नहीं बदलनी पड़े सोच अपनी  ना देनी पड़े कर्म-ए-सफाई    अन्दर दबी आवाजों में ही  निकलती है कहीं कोई सदाई   कसक तोड़ रही पल पल  हालात हो रहे क्यों हरजाई    दौड़ना मेरी तकदीर है   ' उड़ता' हौसलो से होगी भरपाई 

मुझे गुनाहगार कर

सुरेंद्र सैनी  नसीब सी कश्ती चमकदार कर  इस पार या उस पार कर    अफवाह उड़ी मेरी तबीयत खराब की  या खुदा मुझे उनका बिमार कर    रात को चांद के भरोसे ना छोड़  जाकर जुगनुओ को खबरदार कर    जाने क्या रुक-रुक देखते हैं लोग  मुझको भी खबरों सा अखबार कर    कहीं अपने बीच दीवार खड़ी है  खोल रोशनदान जरा हवादार कर    पी लूंगा जहर तेरे हाथ से  बस जरा तू मुझे गुनाहगार कर    अपने हिस्से की जिंदगी ढूंढता  दे के जमीन मुझे जमीदार कर    तेरे लिए जीता रहा आज तलक 'उड़ता' मेरी चाहत का ऐतबार कर 

ठाकुरगंज की पुलिस ने दो शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

चित्र
लखनऊ। एसएसपी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एसपी पश्चिम विकास त्रिपाठी के निर्देश पर काम कर रही पुलिस को मिली बड़ी सफलता। महिलाओं से चैन पर्स लूट करने वाले दो शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लुटेरों के पास से 315 बोर का तमंचा और लूट में प्रयोग हुई बाइक पुलिस ने की बरामद। पूर्व में भी 307 और बैटरी चोरी के मामले में दोनों जा चुके हैं जेल। लूटेरे आजम का भाई परवेज भी  हिस्ट्रीशीटर के मामले में जा चुका है जेल। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा के नेतृत्व में ठाकुरगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए नगर निगम के कर्मचारी

चित्र
लखनऊ |नगर निगम कर्मचारियो को आज स्वतंत्रता दिवस पर महापौर संयुक्त भाटिया नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर निगम मुख्यालय पर रविंद्र प्रताप सिंह,राजू कश्यप को सम्मानित किया गया| रविंद्र प्रताप सिंह सम्मानित होने के बाद अपने कर्मचारियों के साथ नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर-आर गोमती नगर, में आए और अपने कर्मचारियों को खूब मेहनत करने को कहा|

‘लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’  डा. जगदीश गाँधी को..

चित्र
मनोज मौर्य  लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु डा. जगदीश गाँधी 'लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड' से नवाजा गया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में आयोजित 'एजूकेशन एक्सीलेन्स अवार्ड सेरेमनी' में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल एवं उच्चशिक्षा मंत्री धान सिंह रावत ने डा. गाँधी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता व अन्य क्षेत्रों की तमाम ख्यातिप्राप्त हस्तियाँ उपस्थित थी। समारोह में बोलते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि मेरा जीवन बच्चों एवं विश्व एकता के लिए समर्पित है। यह सम्मान बच्चों को 'क्वालिटी एजूकेशन' प्रदान करने और उन्हें समाज को एक आदर्श नागरिक बनाने और भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य का अधिकार दिलाने के प्रयासों को और गति प्रदान करेगा।  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल एवं उच्चशिक्षा मंत्री धान सिंह रावत ने दिया अवार्ड... डा. गाँधी के अथक प्रयासों व मार्गदर्शन में न सिर्फ विश्व स्तर पर ख्यातिप्राप्त ह

बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से घोर अनियमितता 

बिजली विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत के द्वारा किए गए अनियमितता को उजागर करने के बाद अब पत्रकार को मिल रही धमकी.. प्रयागराज| 220/132 केवी एसएस झूंसी के 33/11 केवी सबस्टेशन कोटवा पावर हाउस के अंतर्गत लीलापुर कला ग्राम में किया गया है जिस गांव की कुल आबादी 4000 से 5000 के बीच की है। जहाँ पर बिजली विभाग के द्वारा सौ केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर, दस केवीए के तकरीबन 10 से 12 ट्रांसफॉर्मर लगे हुए है और जहां बिजली कनेक्शन धारक भी गांव की आबादी के हिसाब से नहीं है वहां पर दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण के तहत 25 केवीए के तकरीबन 10 ट्रांसफार्मर नए लगाए गए जिनकी इस गांव में कोई आवश्यकता नहीं थी इसी गांव से पहले लीलापुर खुर्द ग्राम है जिस गांव की भी आबादी तकरीबन इतनी ही है और जहां पर बिजली विभाग के द्वारा 25 की एक या दो ट्रांसफार्मर एवं 10 की दो ट्रांसफार्मर लगे हैं जिससे पूरे गांव में सप्लाई चलाई जा रही है एक गांव में इतने ट्रांसफार्मर और दूसरे गांव के साथ इस तरह की उपेक्षा किस कारणों से किया जा रहा है और इसका जिम्मेदार कौन क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लीलापुर कला गांव में बिजली विभाग स

नगर निगम के कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

चित्र
लखनऊ| नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर-आर विभाग के सामने कुछ साल पहले कूड़े के ढेर से पटा रहता था| यहाँ  रविंद्र प्रताप सिंह फोरमैन ने कार्यभार संभाला तब से कूड़े के ढेर को हटवा कर वहां पर वृक्षारोपण किया|

प्रदेश सरकार सोनभद्र जिले के विकास के लिए तत्पर

चित्र
सोनभद्र| प्रदेश की लोकप्रिय सरकार सोनभद्र जिले के विकास के लिए तत्पर है, जिले के भलाई के लिए की गयी घोषणाओं को अमलीजामा देने के लिए तत्परता के साथ औपचारिकताओं को पूरा करायें, ताकि कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की स्थापना जिले में हो और जिला पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर आ सके। उक्त निर्देश जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बहस्पतिवार को  जनपद भ्रमण के दौरान की गयी घोषणाओं को जमीनी हकीकत देने के मकसद से आयोजित समीक्षा बैठक मे दियें। पुलिस विभाग व उप जिलाधिकारी घोरावल समन्वय स्थापित करते हए घोरावल तहसील के उम्भा मर्तिया गांव में नई पलिस चौकी की स्थापना व घोरावल में नये फाय जमीन की व्यवस्था जल्द से जल्द करायें और जमीन की व्यवस्था होते ही स्टीमेट आदि की भी कार्यवाही तत्परता से की जाय। उन्होंने कहाकि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में चौथी तहसील ओबरा की स्थापना के लिए अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी उपयुक्त व बेहतर जमीन की चयन की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरा करायें और जमीन चयन की कार्यवाही पूरा होते ही अन्य आवश्यक कार्यवाही को तत्परता के साथ करायें। जनपद भ्रमण के दौरान की गयी घोषणाओं को जमीनी ह

25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

चित्र
देवरिया| पुलिस अधीक्षक डा०श्री पति मिश्र द्बारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक लार.विजय सिंह गौर मय हमराही मुखबिर की सूचना पर मार्च माह मे प्रतापपुर स्थित पेट्रोल पम्प के पास से 3.76 लाख व जून माह मे लार थाना क्षेत्र के मेहरौना से 2 लाख 30 हजार की लूट की घटना मे शामिल 25 हजार का ईनामी बदमाश ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह  को एक अदद तमंचा. एक अदद जिन्दा कारतूस व लूट के 8'900 रू० के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

31 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

चित्र
देवरिया| थाना लार क्षेत्र के मेहरौना से 31 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक डा० श्रीपति मिश्र द्बारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत लार थाना प्रभारी बिजय सिंह गौर मय हमराही चौकी मेहरौना पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बैरियर गिराकर एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया तो चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस द्बारा पकड लिया गया. पकडे गये दोनों ने अपना पता हरियाणा का बताया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि वाहन मे 250 पेटी बिस्किट के पेटियों के बीच हरियाणा निर्मित 231 पेटी अबैध अंग्रेज़ी शराब की कीमत करीब 16 लाख व ट्रक की कीमत लगभग 15 लाख को कब्जे मे लेकर अभियुक्तो को सुसंगत धाराओं मे चालान कर दिया गया।

हुआ अपना कश्मीर

सुरेंद्र सैनी... दूध की ख्वाहिश में मिली खीर खुश है सारे हुआ अपना कश्मीर    हुआ अपना कश्मीर झूम रहे सारे  इंतजार सा पूर्ण हुआ मिल गयी तदवीर    ये कदम देश हित में जरूरी था  वरना बिगड़ी सी थी तकदीर    दूर की सोची हटा दी मुश्किल  वरना सेनाएं हो रही थी अधीर    अच्छा है सब कुछ बदला  " उड़ता" अपना ही हो गया कश्मीर 

मुक्त कश्मीर हो

विप्लव... काश्मीर घाटी की,खिली केसर कली,  स्वर्ग की अप्सरा जो धरा पर चली|   नूपुर उसके बजे,शिखरों के मंच पर, झूमते चिनार वन,भूमि के अंक पर|   देवताओं से सजे,हिम ढके पेड़ ये, सूर्य की रश्मियां,ढांकती कुमकुमेे| जल उठे ज्यों वहां,आरती के दिए, देश के भाल पर जगमगा से उठे| मोहनी रूपसी,बांटती अमृत ही, काश्मीर घाटि की झूमती सी बदली|             फिजां क्यों बदली,भावना उठी पगली? हंसी काश्मीर की,क्यों हुई धुँधली? बारूद की गंध,हवाओं में घुली, परतंत्रता घिरी,देह इसकी छिली|   घर आंगन छोड़ा,मजबूर सा हुआ, घाटी में परिवार कई बेघर हुआ| आतंक हर समय,शान्त शिकारों तक| दरिंदे घूमते,इन पहाड़ों तक| तत्व वे अराजक,कली-पुष्प बींघते, कश्मीर कमनीयता,बर्बर हो रौंदते|   स्वर्ग सी भूमि ये,मुक्त कश्मीर हो, भारतीय भाल ये,मुक्त जंजीर हो|   तिलक केसरी ही,राष्ट्र के माथ पर, मान काश्मीर है,राष्ट्र के गात पर| राष्ट्र ध्वज का यही,केसरी रंग है, "काश्मीर भारत का,अविभाजितअंग है|"   डल झील से झांकता,जागते सपनों सा,  मृद्र सुगन्धो सा,अंचल ये अपनों का|   राष्ट्र अधूरा सा है,पूरे काश्मीर बिना, खालीपन ये भरेगा,मुक्त कश्मीर

तू ने कृपा ना की नटवर तो

प्रेमचंद्र सैनी... मै इन गीतों में भावों को मुखरित कैसे कर पाऊंगा, तूने कृपा ना की नटवर तो तम को कैसे हर पाऊंगा|   रंग तूलिका चित्र बनाना,दीर्घ काल से कलम चलाना, लेकिन मेरे किसी छंद ने,तेरा सच्चा रूप न जाना| बालकपन में अटपट गाया,यौवन मस्ती में इठलाया, तरह तरह से चित्र बनाये,फिर भी बीच भंवर भरमाया|   यह तो तेरे ऊपर निर्भर आगे क्या मैं कहलाऊंगा| मैं इन गीतों में भावो को,मुखरित कैसे कर पाऊंगा|   इस महफिल में नहीं अकेला,लाखों कवियों का जमघट है, मैं किंचित सम्मान ना पाऊं,भोले क्यों तेरा यह हठ है| गीत लिखूं चाहे कुरीति का,कर्म धर्म अथवा अनीति का, जन-जन आराधना करता है ताल छंद स्वर लय संगीत का|   तेरी गाथा निज वीणा में,झंकृत कैसे कर पाऊंगा| मैं इन गीतों के भावों में,मुखरित कैसे कर पाऊंगा|   फिर मुझसे ही क्यों तू कहता,गा-गा कर  रात गुजारूं, पकड़ पकड़ यह कलम तूलिका,इन परअपना सब कुछ वारुंं| निकट समापनअब महफिल का,अब तो पौ फटने काक्षड़ है,  तेरी कृपा बिना पाये मैं,नहीं हटूंगा मेरा प्रण है|   हे गंगाधर गंग बिना कब,काव्य-सुधा में सरसाऊंगा| मैं इन गीतों को भावों में मुखरित कैसे कर पाऊंगा|          

अमर रहे गणतंत्र हमारा

शुकदेव पांडे 'प्रबल'... सब देशों से प्यारा अपना राष्ट्र-तिरंगा न्यारा है| अमर रहे गणतंत्र हमारा,जिस पर सब कुछ वारा है||   हरा रंग है,हरी हमारी धरती- की सुषमा है प्यारी| केसरिया रंग यही बताता  गौरव-गाथा रही हमारी|   सैनिक इसका समर-भूमि में नहीं किसी से हारा है| अमर रहे गणतंत्र हमारा जिस पर सब कुछ वारा है||   जन-गण-मन अधिनायक का यह  लोकतंत्र खुद परिपाटी है, हम लोगों को पुनः बुलाती  कश्मीर की निज घाटी है|   सत्य-अहिंसा-पथ पर चलने का संकल्प हमारा है| अमर रहे गणतंत्र हमारा,जिस पर सब कुछ वारा है||    अमर शहीदों की कुर्बानी को- तुम साथी भूल न जाना| गौतम-गांधी की धरती पर, गीत प्रेम के मिलकर गाना|   इस धरती की प्यास बुझाती,गंगा-जमुना-धारा है| अमर रहे गणतंत्र हमारा,जिस पर सब कुछ वारा है||   

पारिवारिक एकता ही समृद्धि

चित्र
पारिवारिक एकता ही विश्व एकता की आधारशिला है :- परिवार में माँ की कोख, गोद तथा घर का आंगन बालक की प्रथम पाठशाला है। परिवार में सबसे पहले बालक को ज्ञान देने का उत्तरदायित्व माता-पिता का है। माता-पिता बच्चों को बाल्यावस्था में शिक्षित करके उन्हें अच्छे तथा बुरे अथवा ईश्वरीय और अनिश्वरीय का ज्ञान कराते हैं। बालक परिवार में आंखों से जैसा देखता है तथा कानों से जैसा सुनता है वैसी ही बालक के अवचेतन मन में धारणा बनती जाती हैं। बालक की यही सोच आगे चलकर कार्य रूप में परिवर्तित होती है। परिवार में एकता व प्रेम या कलह, माता-पिता का अच्छा व्यवहार या बुरा व्यवहार जैसा बालक बचपन से देखता है वैसे उसके संस्कार ढलना शुरू हो जाते हैं। अतः प्रत्येक बालक को उसकी प्रथम पाठशाला में ही प्रेम, दया, एकता, करूणा आदि ईश्वरीय गुणों की शिक्षा दी जानी चाहिए। पारिवारिक एकता भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक तीनों क्षेत्रों में संतुलन तथा सब तरह की समृद्धि लाती है और पारिवारिक एकता ही विश्व एकता की आधारशिला है। वर्तमान परिवेश में दादा-दादी का स्थान लेते टी.वी. सीरियल्स, हिंसा व सैक्स से भरे सिनेमा :-  वर्तमान समय में परिव

जनगणना में ओबीसी में जातिगत गरणा की मांग -अजय मौर्य

चित्र
जनगणना में ओबीसी की जातिगत गरणा जरूरी ... अखिल भारतीय मौर्य महासभा की मांग... लखनऊ | राष्ट्रपति लोकसभा अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री से भारत के नागरिकों की होने वाली जनगणना में SC/ST की तरह अनिवार्य रूप से ओबीसी का कालम व या वो किस जाति का नागरिक है उसका भी कालम अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए| राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्या ने मौर्य.कुशवाहा.शाक्य.सैनी आदि की प्रतिनिधि महासभा की इसी कड़ी में राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री को अपना पत्र लिखकर भेजा| इससे ओबीसी का कालम अनिवार्य रूप से हो सके|    

बड़ी मुश्किल से सींचा

सुरेंद्र सैनी... बेज़ार  कैसे... तुझे देखते-तकते नज़र खुमार कैसे हुआ  दवाएं थी फिर भी तू बीमार कैसे हुआ    कल तक तू था कितने काम का बंदा  तू दुनिया की नजर में बेकार कैसे हुआ    बड़ी मुश्किल से सींचा था बाग दिल का  छोटी सी क्यारी का गुलजार कैसे हुआ    खामोश सी जगह जहां दोस्त मिल बैठते थे  ये समां सूना ये जगह मज़ार कैसे हुआ    तेरी लेखनी में जाने क्या कमी हे "उड़ता" यह लफ्जों का संसार बेजर कैसे हुआ 

रेल विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी नहीं !

अजब गजब RTI खुलासा : अदालती आदेश की नाफ़रमानी पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और लुधियाना स्टेशन कुर्की का आदेश हो गया पर रेल विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी नहीं ! लखनऊ| लुधियाना-चंडीगढ़ रेल ट्रैक बनाने के लिए रेलवे द्वारा एक्वायर की गई सम्पूर्ण सिंह नाम के किसान की जमीन के मुआ‌वजे का भुगतान नहीं करने पर अदालत द्वारा स्वर्ण शताब्दी ट्रेन और लुधियाना स्टेशन की कुर्की करने का आदेश देने का मामला साल 2017 का था. तब इस मामले की बजह से केंद्र सरकार और रेल विभाग की दुनियाभर में बड़ी फजीहत हुई थी. तब से अब तक लगभग 2 साल बीत जाने पर भी केंद्र सरकार और रेल विभाग ने इस भयंकर चूक की जिम्मेदारी रेल विभाग के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी पर फिक्स नहीं की है. चौंकाने वाला यह खुलासा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 'तहरीर' नाम के सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नामचीन मानवाधिकार कार्यकर्ता इंजीनियर संजय शर्मा द्वारा रेल विभाग में दायर की गई एक आरटीआई के जबाब से हुआ है. बताते चलें कि 'पारदर्शिता, जबाबदेही और मानवाधिकार क्रांति के लिए एक पहल' नामक यह संस्था लोकजीवन को भ्रष्टाचार म

तंग हाल पर रोना नहीं अच्छा

सुरेंद्र सैनी... रोना नहीं अच्छा... हद से ज्यादा ख्वाब संजोना नहीं अच्छा  हो के बेपरवाह सोना नहीं अच्छा  अपने तंग हाल पर रोना नहीं अच्छा    कोई मिल गया साथी तो कद्र कर  पा कर नायाब हीरा खोना नहीं अच्छा    तुम हो तो घर में हर वक्त रौनक बिना तेरे घर का कोई कोना नहीं अच्छा   तेरे साथ गुजरे लम्हों की महक है तेरे बदन से सटी चादर को धोना नहीं अच्छा   लिखता है तू कौन परवाह करे  "उड़ता" तेरी नजरों में अश्रु पिरोना नहीं अच्छा 

तुकबंदी में ना फंस...

सुरेंद्र सैनी... बंदिशों का कड़ा... है बड़ा खुदगर्ज जमाना  तू ना ऐसे लड़खड़ा    आरजू में रही वफा  है सफर बहुत बड़ा    हुआ ये फूल का मौसम तू काटो पर ही अड़ा   इतनी खुमारी तो ना रही तुझ पर नशा कैसे चढ़ा   कैसे खुलकर गुफ़तगु हो  मुझ पर बंदिशों का कड़ा   तुकबंदी में ना फंस  "उड़ता" अपना लफ्जों का दायरा बढ़ा