छोड़ा चंद्रयान

सुरेंद्र सैनी...


फिर किया एक काम महान 


आकाश में छोड़ा एक चंद्रयान 


फिर से छा गया सुर्खियों में 


देश का हो गया बड़ा नाम 


 


होने लगा हर विभाग दक्ष 


दूर तक फैला अंतरिक्ष 


ये प्रयास आगे छांव देगा


फैलाकर बनेगा एक बट वृक्ष 


 


चूक नहीं कहीं भी तनिक 


हर कार्य हुआ वैधानिक 


काम जरा मुश्किल था 


पर लगातार रहे लगे वैज्ञानिक 


 


उजला-उजला सा आज है 


अपनी बुलंद आवाज है 


मंजिलें अभी और हैं "उड़ता"


ये तो बस आगाज है 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?