वो देश का अभागा किसान ..

किसान की चिंता


वो देश का अभागा किसान ......


हम सब नर-मादा में बट गए


वो बस बना रहा इंसान


हमने शायद कद्र न की


ना किसानी की तरफ रुझान


वो देश का अभागा किसान


 


सूरज से चाहे आग बरसती


करता नहीं कभी आराम


बंजर धरती में सोना उगता


चाहे तपती रेत हो रेगिस्तान


वो देश का अभागा किसान


 


उसे हालात का ज्ञान बहुत है


रहा ना मौसम से अनजान


सुख-दुख छोड़ का बीज डालता


नहीं सुनता जाकर कहीं आजान


वो देश का भागा किसान


 


दुनिया आगे सरकती चली गई 


वो छोड़ सका ना अपना ईमान 


हो मजबूर और क्या करता 


बदहाल आत्महत्या करता किसान 


वो देश का अभागा किसान 


 


इतने दंश सहते झेलते 


कहीं भूल ना बैठे अपनी पहचान


अन्न से तारुफ करवाया उसने 


उड़ता वो सदा रहेगा महान 


वो देश का अभागा किसान 


 


 सुरेंद्र सैनी की कलम ....


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

..आपने मुन्ना को देखा है?

यूपी सरकार में दवा व्यवसाई भी सुरक्षित नहीं?