संदेश

जून, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मत मारो मुझे...

चित्र
एक बेटी बोल रही... सुरेंद्र सैनी  एक बार जीना चाहती हूं| कोख में मत मारो मुझे|| मानव जीवन मुश्किल से मिले| एक बार धरा पर उतारो मुझे ||                           मैं भी नाम करूंगी एक दिन|                           हिकारत से मत लतारो मुझे ||                            छोटी सी एक बच्ची हूं|                           एक बार प्यार से पुकारो मुझे || हर हाल में खुश रह लूंगी मैं| नहीं चाहिए ख्वाहिश हजारों मुझे || थोड़े से सम्मान की भूखी हूं| मत बनाओ खबर-ए-अखबारों मुझे || हरियाली सी चहक उठती हूं|  समझो आती बहारों मुझे || सूखे तपते रेगिस्ता में| आता है बनना जल ए बौछारो मुझे ||                             नहीं अफसोस बनने दूंगी "उड़ता" |                               बस कोख में मत मारो मुझे ||        

एक बार फिर खाकी शर्मसार...

चित्र
लखनऊ| नाबालिक बच्चे को बुरी तरह पीटा और दी थर्ड डिग्री पुलिस चौकी तेलीबाग में पीड़ित के परिवार को लेकर पहुंची एसएसपी आवास न्याय की आस में ....

वो देश का अभागा किसान ..

चित्र
किसान की चिंता वो देश का अभागा किसान ...... हम सब नर-मादा में बट गए वो बस बना रहा इंसान हमने शायद कद्र न की ना किसानी की तरफ रुझान वो देश का अभागा किसान   सूरज से चाहे आग बरसती करता नहीं कभी आराम बंजर धरती में सोना उगता चाहे तपती रेत हो रेगिस्तान वो देश का अभागा किसान   उसे हालात का ज्ञान बहुत है रहा ना मौसम से अनजान सुख-दुख छोड़ का बीज डालता नहीं सुनता जाकर कहीं आजान वो देश का भागा किसान   दुनिया आगे सरकती चली गई  वो छोड़ सका ना अपना ईमान  हो मजबूर और क्या करता  बदहाल आत्महत्या करता किसान  वो देश का अभागा किसान    इतने दंश सहते झेलते  कहीं भूल ना बैठे अपनी पहचान अन्न से तारुफ करवाया उसने  उड़ता वो सदा रहेगा महान  वो देश का अभागा किसान      सुरेंद्र सैनी की कलम ....    

प्रदेश व्यापी आंदोलन का ही सहारा -सुहेल

चित्र
वर्तमान प्रबंधन में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पुरानी पेन्शन, पदोन्नति आदि समस्याओं पर कोई भी ध्यान नही दे... मनोज मौर्य  लखनऊ | उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहेल आबिद की अध्यक्षता में विद्युत नगरीय वितरण मण्डल-8, लेसा सिस-गोमती, रेज़िडेन्सी, लखनऊ में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें संगठन की समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 2019-20 उक्त इकाई का गठन करते हुए निम्न कर्मचारियों को सदस्य कार्यकारिणी/पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया। संगठन के सदस्य कार्यकारिणी ने भी पदाधिकारियों के नाम पर सहमति जतायी । आज कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुयी। महामंत्री सुहेल आबिद ने बताया कि वर्तमान प्रबंधन में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पुरानी पेन्शन, पदोन्नति आदि समस्याओं पर कोई भी ध्यान नही दे रहा जो अत्यंत ही खेद का विषय है। संगठन ने सम्भावित निजीकरण के मुद्दे पर भी प्रबंधन को चेताया की यदि उन्होंने इस दिशा में कोई भी क़दम आगे बढ़ाया तो संगठन को प्रदेश व्यापी आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा व जिसकी सम्पूर्ण

उधोग व्यापार मंडल का सम्मान एवं सदस्यता समारोह

चित्र
 मनोज मौर्य  लखनऊ | प्रतिनिधि उधोग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी सदस्यता अभियान समारोह एवं प्रदेश कर्यकारिणी की बैठक अंतर्राष्ट्रीय  बौद्ध संस्थान, गोमती नगर में सम्पन हुई  इस अवसर पर सदस्यता अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिस गणेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, रेनू शाही प्रदेश महासचिव,प्रीति दीक्षित जिलाध्यक्ष महिला, मिथिलेश सिंह, ममता श्रीवास्तव आज संगठन के कुछ नए पदाधिकारिओ का मनोनयन भी किया गया जिसमे शिशिर श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष (युवा), राजेश वमो जिला महासचिव, महेंद्र सिंह जला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह प्रदेश सचिव महिला, स्नेहलता सिंह नगर अध्यक्ष महिला, श्याम सिंह प्रदेश सचिव , गोपाल कनोजिया नगर अध्यक्ष, सरिता शुक्ला महिला पहिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया  इस अवसर पर के के गुप्ता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, बदरुद्दीन अहमद, प्रदेश महासचिव, मनीषा जैन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला, रुपेश कमार प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश सचिव, प्रीती दीक्षित, जिलाध्यक्ष महिला , गोपाल कन्नौजीया नगर अध्यक्ष, राम कुमार प्रदेश सचिव, जे.पी. यादव,

शिक्षा द्वारा चरित्र का निर्माण संभव

सारे विश्व के स्कूलों में बच्चों को 'यौन शिक्षा' के स्थान पर 'योग' एवं 'अध्यात्म' की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाये! -डॉ. जगदीश गाँधी अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय :- ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस के स्कूलों में यौन शिक्षा दिये जाने के दुष्परिणामों से ये देश जूझ रहे हैं। विश्व भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और ब्रिटेन में तो यह आंकड़ा बेहद चौकाने वाला है। ब्रिटेन की संसदीय समिति ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि यहां स्कूल और कालेज जाने वाली आधी से अधिक लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। रिपोर्ट में स्कूलों में यौन शिक्षा दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया गया है। ब्रिटेन के माध्यमिक स्कूलों में वर्तमान पाठ्यक्रम में यौन शिक्षा अनिवार्य है। हमारा मानना है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर को मनुष्य की ओर से अर्पित की जाने वाली समस्त सम्भव सेवाओं में से सर्वाधिक महान सेवा है - (अ) बच्चों की उद्देश्यपूर्ण शिक्षा, (ब) उनके चरित्र का निर्माण तथा (स) उनके हृदय में परमात्मा की शिक्षाओं को जानकर उन पर चलने का बचपन से अभ्यास कराना न कि स्क

हीरा जनम अनमोल था, कौड़ी बदले जाये

चित्र
17 जून को कबीर जयन्ती पर विशेष लेख आज समाज, देश और विश्व के देशों में बढ़ती हुई भुखमरी, अशिक्षा, बेरोजगारी, स्वार्थलोलुपता, अनेकता आदि समस्याओं से सारी मानवजाति चिंतित है। वास्तव में ये ऐसी मूलभूत समस्यायें हैं जिनसे निकल कर ही हत्या, लूट, मार-काट, आतंकवाद, धार्मिक विद्वेष, युद्धों की विभीषिका आदि समस्याओं ने जन्म लिया है। इस प्रकार आज इन समस्याओं ने पूरे विश्व की मानवजाति को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऐसी भयावह परिस्थिति में समाज को सही राह दिखाने के लिए आज कबीर दास जी जैसे युग प्रवर्तक की आवश्यकता है। कबीरदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने पर बल देते हुए कहा था कि ''वही महादेव वही मुहम्मद ब्रह्मा आदम कहिए। कोई हिंदू कोई तुर्क कहांव एक जमीं पर रहिए।'' कबीरदास जी एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने युग में व्याप्त सामाजिक अंधविश्वासों, कुरीतियों और रूढ़िवादिता का विरोध किया। उनका उद्देश्य विषमताग्रस्त समाज में जागृति पैदा कर लोगों को भक्ति का नया मार्ग दिखाना था, जिसमें वे काफी हद तक सफल भी हुए। कबीर दास जी ने कहा था कि ''बुरा जो देखन मैं चला, बुर

मौर्या पंचायती मंदिर में विशाल भंडारा

चित्र
फैजाबाद.जनपद के मौर्या पंचायती मंदिर टेढ़ी बाजार अयोध्या प्रांगण मैं भव्य भण्डारे का आयोजन  

अविनाश कुशवाहा पिछड़ों के मसीहा के रूप में दिखें

चित्र
सोनभद्र| रावटसगंज विधानसभा नगवा ब्लाक गांव बाकी के नक्सल प्रभावित इलाके में सेक्टर प्रभारी माची के घर पर भोज कार्यक्रम में  अविनाश कुशवाहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी पहुंचकर अपने कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार वयक्त किया| 

लखनऊ.ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ. एसएसपी कलानिधि नैथानी के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरूद्ध अभियान में थाना हसनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार शातिर चोर मिलन वर्मा के पास चोरी की एक अपाचे मोटर साइकिल व 8 चांदी की बिछिया बरामद इस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शिवमंगल सिंह.विश्वनाथ जयसवाल.संतोष यादव,विमलेश कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया 

लखनऊ में महिला से छेड़छाड़

लखनऊ में नेशनल महिला रेसलर के साथ छेड़छाड़ 9जून देर शाम स्पोर्ट्सअथॉरिटी ऑफ इंडिया सेंटर के बाहर पीड़िता के साथ ये घटना घटी.इस मामले में हिसार के युवक सिकंदर के खिलाफ छेड़छाड़,धमकाने,पॉक्सो तहत एफ आई आर दर्ज  l