संदेश

मई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आरआर एवं सेंट्रल वर्कशॉप मजदूर संघ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन

चित्र
लखनऊ। आरआर एवं सेंट्रल वर्कशॉप मजदूर संघ की ओर से आयोजित जेष्ठ माह के मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे में राज्य मंत्री मुन्ना सिंह धानुक एवं नगर निगम परिवार के मुखिया नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं कमलजीत सिंह एवं रविंद्र प्रताप सिंह फोरमैन राजेश भारती एवं समस्त कर्मचारी गण ने  आरती की एवं प्रसाद वितरण किया।

गरीबी, आतंकवाद और सीमा पर युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के लिए यूरोपीय राजव्यवस्था दोषी - विश्वात्मा

चित्र
लखनऊ। गरीबी, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और सीमा पर युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के लिए यूरोप में सैकड़ों साल पहले बनाई गई राजनीतिक व्यवस्था दोषी है। इन सभी अंतर्राष्टीय समस्याओं का समाधान करने के लिए एक अंतर्राष्टीय पार्टी की आवश्यकता है जो पुरानी राजव्यवस्था को वर्तमान में नई पीढ़ी की जरूरतों के अनुकूल नए सिरे से निर्मित कर सके। यह बात वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के नीति निर्देशक और राजनीति, विज्ञान और अध्यात्म पर दर्जनों पुस्तकों के लेखक विश्वात्मा भरत गांधी ने राजनीति सुधारकों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कही। राजनीति सुधार और जीवन में सफलता की कला सिखाने के लिए वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल द्वारा भरत गांधी फाउंडेशन के सहयोग से 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए विज्ञान, आध्यात्म, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र पर दर्जनों पुस्तकों के लेखक दिल्ली से वीपीआई के नीति निर्देशक श्री विश्वात्मा भरत गांधी पहुंचे। शिविर में पहले दिन सफलता की कला के सत्र में विश्वात्मा ने लोगों को बताया कि व्यक्ति के जीवन की सफलता के लिए जरूरी है कि वह अपने अंदर

‘तंबाकू मुक्त’ भारत का अभियान .

चित्र
31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' विशेष लेख विश्व तंबाकू दिवस को पहली बार 7 अप्रैल 1988 को विश्व शान्ति की सबसे बड़ी वैश्विक संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू.एच.ओ.) की वर्षगाँठ पर मनाया गया। इसके बाद हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गयी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2008 में सभी तंबाकू विज्ञापनों, प्रमोशन आदि पर बैन लगाने का आह्वान किया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस का वर्ष 2019 के लिए थीम है- तंबाकू और फेफड़ों का स्वास्थ्य। विश्व के लोगों को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ के प्रति आसानी से जागरूक बनाने के लिये पूरे विश्व भर में एक मान्यता-प्राप्त वैश्विक संस्था डब्लू.एच.ओ. के आह्वान पर इस अभियान में विश्व भर में कई वैश्विक संगठन, सदस्य देशों की केन्द्र, राज्य सरकारें, सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन आदि इस दिवस को पूरे उत्साह से मनाते हैं। सम्पूर्ण स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण इस महान दिवस को अत्यन्त ही सन्देशपरक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्थानीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। " alt=""

विश्व का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण समस्या के समाधान हेतु यथा शक्ति योगदान दें

5 जून - विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष लेख जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संघ की चेतावनी :- मार्च 2014 में संयुक्त राष्ट्र की एक वैज्ञानिक समिति के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रीनहाउस गैसों का प्रदूषण कम नहीं किया गया तो जलवायु परिवर्तन का दुष्प्रभाव बेकाबू हो सकता है। ग्रीनहाउस गैसें धरती की गर्मी को वायुमंडल में अवरुद्ध कर लेती हैं, जिससे वायुमंडल का तामपान बढ़ जाता है और ऋतुचक्र में बदलाव देखे जा रहे हैं। समय की पुकार है कि अब कार्रवाई की जाये। ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम नहीं किया गया, तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों के दल द्वारा तैयार इस रिर्पोट में कहा गया है कि यूरोप में जानलेवा लू, अमेरिका में दावानल, आस्ट्रेलिया में भीषण सूखा और मोजाम्बिक, थाईलैंड और पाकिस्तान में प्रलयकारी बाढ़ जैसी 21वीं शताब्दी की आपदाओं ने यह दिखा दिया है कि मानवता के लिए मौसम का खतरा कितना बड़ा है। रिर्पोट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अधिक बढ़ा तो खतरा और बढ़ जाएगा। पर्यावरण असंतुलन आज वैश्विक चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है :- अभी हाल ही में उत्तर भारत के

खुदा रब्बुल आलमीन है! -मो नसीर

ईद-उल-फितर के अवसर पर पर विशेष लेख (रब्बुल आलमीन के मायने सारी सृष्टि को बनाने वाला अल्लाह एक ही है) इस्लाम शब्द का अर्थ है शान्ति :- इस्लाम धर्म में अच्छा इन्सान बनने के लिए बुनियादी पांच कर्तव्यों को अमल में लाना अति आवश्यक है। पहला ईमान - अल्लाह के परम पूज्य होने का इकरार। दूसरा नमाज, तीसरा रोजा, चौथा हज और पांचवा जकात। इस्लाम के ये पांचों कर्तव्य इन्सान को इन्सान से प्रेम, सहानुभूति, सहायता तथा हमदर्दी की प्रेरणा देते हैं। इस्लाम शब्द अरबी भाषा का है। इस्लाम का अर्थ है, इताअत (दान) करना, शरण लेना, अपने-आपको ईश्वर की मर्जी पर पूरी तरह से छोड़ देना। 'इस्लाम' शब्द जिस मूल धातु से बना है, उसका अर्थ है- शान्ति। इस्लाम धर्म को मानने वाले जब एक-दूसरे से मिलते हैं तो कहते हैं : अस्सलाम अलैकुम जिसका अर्थ होता है- आप पर खुदा की रहमत हो। इस्लाम धर्म के मूल में भी एकता, करूणा, समता, भाईचारा और त्याग की वही सीख प्रवाहित हो रही है, जो विश्व के अन्य धर्मों के मूल में है। एक अल्लाह को मानना, सबसे भाईचारा बरतना, पसीने की कमाई खाना, सदाचार का पालन करना - इस्लाम के रसूल हजरत मोहम्मद साहब का यह

जापान में काफी लोकप्रियता मिली रास बिहारी बोस को

चित्र
महान स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस की जयन्ती 25 मई के अवसर पर विशेष लेख. अब आगे विश्व को पांच वीटो पॉवर की कैद से निकालकरवैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था (विश्व संसद) का गठन करना है. प्रदीप कुमार सिंह लखनऊ | आजाद हिन्द फौज के संगठनकर्ता, महान क्रांतिकारी एवं जापानी सरकार के 'आर्डर आफ द राइजिंग सन' से अलंकृत रास बिहारी बोस का जन्म 26 मई 1886 को बंगाल के बर्धमान जिले के सुबालदह नामक एक छोटे से गाँव में हुआ था। जब बालक रास बिहारी मात्र तीन साल के थे तब उनकी मां का देहांत हो गया जिसके बाद उनका पालन-पोषण उनकी मामी ने किया। रास बिहारी की आरंभिक पढ़ाई सुबालदाह में उनके दादाजी कालीचरण की निगरानी में हुई। वह दादाजी से स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां बड़े मनोयोग से सुना करते थे। रास बिहारी के दिलो-दिमाग में आजादी के बीज रूपी संस्कार रोपने वाले प्रथम प्रेरणा स्रोत उनके दादाजी थे। " alt="" aria-hidden="true" /> रास बिहारी बाल्यकाल से ही देश की आजादी के बारे में सोचते थे और क्रान्तिकारी गतिविधियों में गहरी रूचि लेते थे। उनकी आगे की शिक्षा डुप्लेक्स महाविद्यालय, चंदन

बंशीधर डालाकोटी बने उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन के अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहेल आबिद की अध्यक्षता में पारेषण भवन, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें संगठन की समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 2019-२० की पारेषण इकाई का गठन करते हुए पारेषण भवन, विभूति खण्ड, गोमती नगर लखनऊ के अंतर्गत कार्यरत निम्न कर्मचारियों को पदाधिकारी बनाया गया। संगठन के सदस्य कार्यकारिणी ने भी पदाधिकारियों के नाम पर सहमति जतायी । महामंत्री सुहेल आबिद ने बताया कि बंशीधर डालाकोटी को अध्यक्ष व मोहनलाल को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। वहीं सैय्यद नॉईम अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुरेन्द्रकुमार सिंह, संजू शर्मा, राकेश कुमार, संजय सिंह, पी०के० गुप्ता, विपिन तिवारी, राजश्री सिंह व जी०के० गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही एम॰ऐल० विद्यार्थी को मन्त्री तथा किरण देवी रावत, रेणु श्रीवास्तव, रंजित कुमार, अरुण पटेल व योगेन्द्र कुमार को अतिरिक्त मंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार प्रियांजलि कुंडन सिंह को उपमंत्री व राममनोहर अनिल कुमार रेखा सिंह आनंद दयाल आशीष स्रीवास्टवा, संगठन मंत्री चुने गये। मेहन्दी हसन मनि

अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें...

चित्र
मो नसीर लखनऊ । लाल मदरसा स्थित सदर बाजार कैंट रोड में जलसे का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जलसे में मौजूद उलमा ने तकरीर कर शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। जलसे की शुरूआत अल्लाह के जिक्र पर नात पढ़ कर की।  इस्लाम एक ऐसा मजहब है जिससे सभी जाति व धर्मों का सम्मान करने का हुक्म दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईमान का दूसरा नाम ही मुसलमान है। लेकिन आज के दौर में लोग अल्लाह के बताये रास्ते से भटक रहे हैं। ऐसे लोग गुमराहियत के रास्ते पर चल रहे हैं। जो दुनिया व आखिरत के नुकसान दायक है। आज के दौर में मुस्लिम कौम शिक्षा के स्तर से पिछड़ रही है। हर किसी को अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देना चाहिए। शिक्षा को हथियार बना लेना चाहिए। हर मोमिन को अल्लाह के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए। आज के दौर में नौजवान अल्लाह के बताये हुए रास्ते से भटक रहे है। हर मोमिन को अल्लाह के सामने पेश होना है। हम सभी को आखिरत के दिन के लिए तैयारी करना है। अल्लाह ने हम सभी को इंसान व मोमिन बनाया यह अल्लाह का बेहतर इनाम है। उन्होने कहा कि इस्लाम में मर्दों के बराबर ही औरतों को दर्जा दिया गया है। इस्लाम म

गाँव मे पहुचनें वाली योजनाओं में  घोटाला कर रहे ग्राम प्रधान?

अजीत कुमार जायसवाल  सीतापुर, लहरपुर | विकास खंण्ड लहरपुर ग्राम पतवारा के प्रधान कमल किशोर मिश्रा तथा अकलीम पुत्र जुमन शेख। जो कि गाँव मे पहुचनें वाली योजनाओं में रिश्वत खोरी को जरिया बनाये हुये है । एक तरफ प्रधानमंत्री योजना के  दुआरा गाँव में सुंदर शौचालय तथा हर एक को गरीब को आवास मुहैया करा रही है । तथा दूसरी तरफ घोटाले का मामला साफ नजर आ रहा है । इसकी सूचना एक दो बार दी जा चुकी है । लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं। सूत्रों की माने तो जाचं सीधे पी डी के दुआरा की जाये अगर जांच बिंन्दुवर निशपछता के साथ- हुयी तो प्रधान कमल किशोर मिश्रा तथा अकलीम वा उनके अन्य दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना तय माना जा रहा है। अगर जांच प्रभावित करने को पी डी स्वयं जांच करते हैं । कयों कि पी डी दुआरा हर बिदुओं को गंभीर जांच का मुददा बनाया जा सकता है । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधान कमल किशोर मिश्रा व अकलीम दुआरा किया गया घोटाला मुदों तथा अपात्रों और एक घर में दो- दो आवास आवंटित करने का मुददा है । सूत्रों की माने तो प्रधान कमल किशोर मिश्रा व अकलीम उन लोगों को आवास दे रहे हैं जो कि दो साल प